हाल ही में देश के मुख्य न्यायाधीश (CJI) की एक टिप्पणी को लेकर काफी चर्चा हुई। कहा गया कि भारत युवाओं के लिए "Cockroach Paradise" बन गया है। जब इस टिप्पणी पर युवाओं और आम लोगों की प्रतिक्रिया सामने आई, तो बाद में यह स्पष्ट किया गया कि यह बात बेरोजगार युवाओं के संदर्भ में कही गई थी।लेकिन इस पूरे विवाद ने एक महत्वपूर्ण प्रश्न खड़ा कर दिया है। यदि देश का कोई युवा बेरोजगार है, तो क्या उसे अपमानजनक उपमाओं से संबोधित करना उचित है? और यदि लाखों युवा रोजगार की तलाश में संघर्ष कर रहे हैं, तो इसके