महाराणा सांगा

  • 2.5k
  • 883

महाराणा सांगा : मेवाड शिखर पर व खानवा की महान विजय(1508-1528 ईसवी)महाराणा कुंभा की हत्या के पश्चात् उनके पुत्र रायमल, मेवाड़ सिंहासन पर विराजे तथा अपने यशस्वी पिता की भाँति राज्य का विस्तार किया। रायमल के समय में मालवा के सुल्तान गियासुद्दीन ने चित्तौड़ पर हमला किया, जिसे रायमल ने पूरी तरह विफल कर दिया। गियासुद्दीन विशाल सेना लेकर फिर चित्तौड़ पर चढ़ आया। इस बार रायमल के ज्येष्ठ पुत्र, वीर पृथ्वीराज ने शत्रु को पराजित कर उसे बंदी बना लिया। गियासुद्दीन को एक माह तक कारागार में रखने और बहुत सा हर्जाना लेने के बाद, अपमानित करके छोड़ा गया।