Mr. Ms. Fake - एपिसोड 19

  • 1.3k
  • 543

Mr. & Ms. FakeEpisode 19 – The Jealousy Gameअगली सुबह...सिंह हाउस में माहौल बाकी दिनों जैसा ही था, लेकिन आर्यवीर के दिमाग में कल रात की बातें अब भी घूम रही थीं।"क्या तुम्हें सच में कुछ भी महसूस नहीं होता?""तुम्हें खोने का डर लग रहा था..."सान्वी के शब्द उसके दिल में अटक गए थे।वह नाश्ते की टेबल पर बैठा था, लेकिन सामने रखे टोस्ट को पिछले दस मिनट से सिर्फ देख रहा था।चिंटू ने उसकी प्लेट में देखा।"भैया..."आर्यवीर ने कोई जवाब नहीं दिया।"भैया!""हूँ?""टोस्ट खा रहे हो या उसे घूरकर जला रहे हो?"कबीर हँस पड़ा।"इसे टोस्ट नहीं, प्यार दिखाई दे रहा