एपिसोड 29 – धमकी के पीछे कौन?रात के लगभग ग्यारह बज रहे थे।हॉस्पिटल की बिल्डिंग दिन के मुकाबले काफी शांत हो चुकी थी। इमरजेंसी यूनिट में कुछ डॉक्टर और नर्स अपनी ड्यूटी पर थे, जबकि बाकी ट्रेनी स्टूडेंट्स अपने कमरों में जा चुके थे।लेकिन अर्जुन के कमरे में अब भी लाइट जल रही थी।वह अपनी कुर्सी पर बैठा उसी अनजान नंबर से आई कॉल के बारे में सोच रहा था।"अर्जुन वशिष्ठ... अगर अपनी जिंदगी में शांति चाहते हो, तो आयत खान से दूर रहो।"आखिर कौन था?और सबसे बड़ा सवाल...उसे आयत के बारे में कैसे पता था?अर्जुन ने मोबाइल उठाकर उस