Mr. Ms. Fake - एपिसोड 20

  • 549
  • 222

Mr. & Ms. FakeEpisode 20 – One Day, One Heartअगली सुबह...सान्वी ने जैसे ही आँखें खोलीं, उसके मोबाइल पर एक मैसेज था।आर्यवीर:"तैयार रहना। दस बजे लेने आ रहा हूँ।"सान्वी ने मैसेज पढ़कर भौंहें सिकोड़ लीं।"ये आदमी खुद को बॉस समझता है क्या?"उसने फोन नीचे रखा।दो सेकंड बाद फिर उठाया।मैसेज दोबारा पढ़ा।और फिर मुस्कुरा दी।"दस बजे..."उसने अलमारी खोली।फिर एक ड्रेस निकाली।उसे देखकर वापस रख दिया।दूसरी निकाली।फिर तीसरी।आख़िरकार वह खुद ही परेशान हो गई।"मैं तैयार होने में इतनी मेहनत क्यों कर रही हूँ?"उसने आईने में खुद को देखा।"बस एक दिन बाहर जाना है... डेट थोड़ी है!"लेकिन उसके गालों की हल्की लाली उसकी