अभी कहानी बाकी है - 7

(72)
  • 1.6k
  • 639

बहन की शादी को अब करीब दो महीने ही बचे थे। शादी की शॉपिंग के लिए मैंने अपनी बहन को देहरादून बुला लिया। शादी की तैयारियाँ शुरू हुईं और देखते ही देखते कपड़ों से लेकर बाकी जरूरी सामान तक, हमने एक-एक करके सारे काम पूरे कर लिए।फिर वह दिन भी आ गया, जिसका घर में सभी को इंतजार था। हम दोनों देहरादून से घर की तरफ चल दिए। बहन की शादी बड़ी धूमधाम से हुई। घर में खुशियों का माहौल था, रिश्तेदारों की भीड़ थी और कई दिनों तक घर हंसी-खुशी से भरा रहा।मैं भी करीब तीन हफ्ते घर पर