Shakti ke Shiv - 21

  • 1.8k
  • 801

अगली सुबहशक्ति ने फोन उठाया और अलिशा को कॉल किया।"अलिशा, मुझे उस नंबर की नई location चाहिए।""जी दीदी, अभी पता करवाती हूँ।"कुछ मिनट बाद अलिशा का फोन आया।"दीदी... location मिल गई है।""कहाँ?"अलिशा ने जगह का नाम बताया।शक्ति कुछ पल चुप रही।"ठीक है। किसी को कुछ मत बताना। मैं खुद देखती हूँ।"उसने फोन रखा और फाइल उठाई।तभी उसकी नज़र मेज़ पर रखे उस छोटे से लिफाफे पर पड़ी, जो उसे पिछली रात उस रहस्यमयी घर में मिला था।शक्ति ने उसे फिर से देखा।उस पर लिखा सिर्फ़ एक शब्द अब भी साफ़ था—"शक्ति।"उसके चेहरे पर हल्की-सी गंभीर मुस्कान आई।"तुम मुझे ढूँढ़ने पर