नामुमकिन इश्क - एपिसोड 42

  • 1.3k
  • 522

एपिसोड 42— गायब हुई फाइल और घर का गद्दारसिटी हॉस्पिटल से वापस लौटते समय अर्जुन के दिमाग में सिर्फ एक ही बात घूम रही थी—दादा की स्टडी... तीसरा खाना... और वो दस्तावेज।उसने बाइक की स्पीड बढ़ा दी।पीछे कार में आयत और उसकी माँ नूरजहाँ बैठी थीं। आयत खिड़की से बाहर देख रही थी, लेकिन उसका दिमाग अभी भी पुराने हॉस्पिटल में हुई घटनाओं में उलझा हुआ था।आज उसे पंद्रह साल बाद अपनी माँ मिली थी।लेकिन अपनी माँ को पाने की खुशी से ज्यादा उसके सामने सवाल खड़े थे।उसके पिता की मौत...रुद्र वशिष्ठ...उसके दादा...और वो रहस्यमयी चीज़, जिसके लिए रुद्र इतने