शहर में उस रहस्यमय साइको किलर का नाम पिछले चार सालों से लोगों के बीच डर बन चुका था। चार सालों में कई अपराधी मारे गए थे। लेकिन पुलिस आज तक ये पता नहीं लगा पाई थी कि वह किलर आदमी है या औरत। हर घटना के बाद एक ही चीज़ सामने आती थी। मरा हुआ अपराधी…और उसके पास या दीवार पर लिखा हुआ कोई मुहावरा। पुलिस के लिए वो मुहावरे किसी पहेली से कम नहीं थे।लेकिन इस पूरे रहस्य की सच्चाई सिर्फ एक इंसान जानता था।संयोगिता सिंह। चार साल से वो अपराधियों का पीछा कर रही थी। उसे अपराधियों