पिंकू की परी - 5

  • 831
  • 303

स्पेसशिप का इंजन अब एक अजीब सी भारी आवाज़ के साथ धड़क रहा था। फर्श पर घुटनों के बल बैठी परी (P444) अपनी नीली आँखों से चमकीले आँसू बहा रही थी, लेकिन उसके ठीक बगल में खड़ा पिंकू पांडे इस समय किसी बनारसी शेर की तरह फुफकार रहा था। सिर पर कसा हुआ लाल छीट का गमछा और आँखों में तैरता देसी गुस्सा—पिंकू ने ठान लिया था कि उस सींग वाले विलेन 'पाजी' की लंका लगानी ही है।पिंकू ने झुककर परी का हाथ पकड़ा और उसे सहारा देकर खड़ा किया। परी ने अपनी कांपती हुई उंगलियों से कंट्रोल पैनल की