एक आम सी प्रेम कहानी - 14

(179)
  • 1.7k
  • 567

एक आम सी प्रेम कहानी भाग - १४लेखिका "अनामिका" जैसे ही मलय ने सगाई की बात रखी, कमरे में अचानक सन्नाटा छा गया। मलय और निहारिका के माता-पिता चुपचाप एक-दूसरे का चेहरा ताकने लगे। यह खामोशी देख दोनों के दिल धक-धक करने लगे कि कहीं सब कुछ बिगड़ न जाए। तभी निहारिका के पिता ने चुप्पी तोड़ते हुए मुस्कुराकर कहा, "ठीक है, हमें मंजूर है।" बस फिर क्या था, छाई हुई घबराहट पल भर में गायब हो गई और पूरा कमरा ठहाकों व खुशियों से गूंज उठा।सगाई की तारीख तय होते ही दोनों घरों में चहल-पहल बढ़ गई। एक तरफ