एक आम सी प्रेम कहानी अंतिम भागलेखिका "अनामिका" सगाई की खूबसूरत यादों के साथ वक्त पंख लगाकर उड़ गया। देखते ही देखते कुछ साल बीत गए। निहारिका अपनी कॉलेज की पढ़ाई में व्यस्त हो गई और मलय अपने काम में। इस बीच मलय को ऑफिस में एक छोटा-सा प्रमोशन भी मिला था। दोनों की जिंदगी सही ढर्रे पर चल रही थी, लेकिन हाल ही में निहारिका के चेहरे पर एक अजीब-सी शिकन रहने लगी थी।उसे पास के ही शहर से एक बहुत बड़ी कंपनी में इंटर्नशिप का ऑफर मिला था। यह उसका सपना था, पर दिक्कत यह थी कि दोनों