खबर है कि छत्तीसगढ़ राज्य के जशपुर जिले के ग्राम दीवानपुर में अंधविश्वास और इलाज में देरी के चलते एक चार वर्षीय मासूम कार्तिक मांझी को 16 जुलाई 2026 को अपनी जान गंवानी पड़ गई।घर के भीतर अपने बड़े भाई के साथ जमीन पर सो रहे कार्तिक को जहरीले करैंत सांप ने डस लिया। परिजन उसको अस्पताल ले जाने के बजाय भुदुपारा स्थित एक बैगा के पास झाड़-फूंक करवाने के लिए ले गए।बैगा रात के 9 बजे तक झाड़-फूंक करता रहा। इस बीच जहर उसके पूरे शरीर में ऐसा फैला कि बैगा हाथ खड़े कर दिया। बच्चे को परिजन आननफानन