रिटर्न ऑफ़ द किंग - 5

  • 2.4k
  • 870

शिव, देव और वह नर्स अस्पताल से बाहर निकल चुके थे। रात पूरी तरह उतर चुकी थी। आसमान में काले बादल छाए हुए थे और ठंडी हवा लगातार बह रही थी। अस्पताल की इमारत की सफेद रोशनी पीछे छूटती जा रही थी, जबकि आगे अंधेरे में खड़ी काली एसयूवी किसी अनजाने खतरे की तरह दिखाई दे रही थी।नर्स के चेहरे पर डर साफ झलक रहा था।कुछ देर पहले ही उसे पता चल चुका था कि डॉक्टर ने  शिव के कंधे से गोली निकाली थी। वह समझ चुकी थी कि यह कोई साधारण दुर्घटना नहीं थी। जिस तरह गोली शरीर में