Her Silent Secret - 16

(46)
  • 1.1k
  • 360

चौहान कंपनी में दोपहर का समय था। संयोगिता अपने केबिन में बैठी काम कर रही थी। उसके सामने कई फाइलें खुली थीं।लेकिन उसके चेहरे पर हमेशा की तरह वही शांति थी।कोई कर्मचारी किसी काम के लिए उसके पास आता—मैम, इस रिपोर्ट में एक बदलाव चाहिए।संयोगिता तुरंत नरम आवाज़ में कहती—ठीक है। आप परेशान मत होइए, मैं देख लेती हूँ।वो किसी कर्मचारी पर बेवजह गुस्सा नहीं करती थी। हर किसी से बहुत सम्मान से बात करती। इसी वजह से धीरे-धीरे पूरे ऑफिस के लोग उसे पसंद करने लगे थे। एक दिन दो पुराने कर्मचारी आपस में बात कर रहे थे। एक