कंट्रोल रूम में चारों तरफ काला गाढ़ा धुआं भरा हुआ था और खतरे का लाल सायरन पागलों की तरह बज रहा था—'टी... टी... टी...'। स्पेसशिप का दाहिना पंख पाजी की मिसाइल से पूरी तरह तबाह हो चुका था। यान किसी कटी हुई पतंग की तरह डगमगाता हुआ सीधे विलेन पाजी के मुख्य अड्डे, यानी 'द डार्क सेक्टर' के बाहरी स्टील के प्लेटफार्म पर जाकर गिरा—'धड़ाम... घिससस...!' लोहे से लोहा टकराने की इतनी भयानक आवाज़ हुई कि पिंकू पांडे के कान के पर्दे सुन्न हो गए।पिंकू पांडे लुढ़कते हुए सीधे मुख्य स्टील के दरवाजे के पास जा गिरे थे। उनका सिर