एकतरफा प्यार है ये - भाग 15

  • 2.1k
  • 1
  • 1.1k

राहुल की पहली बडी कामयाबी को दो दिन बीत चुके थे.ऑफिस में अब उसका नजरिया लोगों के प्रति पहले जैसा ही था, लेकिन लोगों का नजरिया उसके प्रति बदलने लगा था. जिस लडके को कुछ दिन पहले लोग अनुभवहीन समझकर उसका मजाक उडाते थे, अब वही लोग उसके काम की तारीफ करने लगे थे.राहुल को इससे कोई खास फर्क नहीं पडा.वह आज भी सुबह समय पर ऑफिस आता, अपनी सीट पर बैठता और पूरी ईमानदारी से काम करता.न किसी से बहस करता और न ही अपनी तारीफ सुनकर घमंड करता.अंजलि यह सब दूर से देखती थी.पहले राहुल की मेहनत देखकर