राहुल की जिंदगी धीरे- धीरे पटरी पर लौट रही थी.ऑफिस में उसे काम करते हुए कुछ समय हो चुका था और अब लोग उसे पहले की नजर से नहीं देखते थे.उसकी मेहनत ने उसे एक अलग पहचान दिलानी शुरू कर दी थी.लेकिन राहुल के बारे में अभी भी एक बात ऐसी थी, जिसके बारे में किसी को कुछ पता नहीं था.खुद राहुल भी उस प्रतिभा को कोई खास महत्व नहीं देता था.उस दिन ऑफिस में सुबह से ही काफी भागदौड थी.अंजलि एक जरूरी Meeting की तैयारी कर रही थी. मैनेजर भी लगातार फाइलें देख रहे थे. कुछ ही देर में