एकतरफा प्यार है ये - भाग 18

  • 1.8k
  • 1
  • 738

कंपनी के बडे project की सफलता के बाद ऑफिस का माहौल बदल चुका था.राहुल अब पहले वाला नया कर्मचारी नहीं रहा था.उसके काम की चर्चा मैनेजमेंट तक पहुँच चुकी थी और कई बडे अधिकारी उसके काम से प्रभावित थे.लेकिन हर किसी को राहुल की बढती पहचान पसंद नहीं थी.ऑफिस में एक ऐसा व्यक्ति भी था, जिसे राहुल की सफलता बिल्कुल अच्छी नहीं लग रही थी.उसका नाम था विक्रम.विक्रम पिछले आठ साल से कंपनी में काम कर रहा था.कंपनी के लगभग हर बडे project में उसका हाथ रहा था.वह अनुभवी था, तेज दिमाग वाला था और ऑफिस में उसकी अच्छी पकड