एकतरफा प्यार है ये - भाग 23

  • 912
  • 390

सुबह से ही कंपनी की बिल्डिंग में एक अलग तरह की हलचल थी।कल तक जिस राहुल को ज्यादातर कर्मचारी सिर्फ एक साधारण कर्मचारी समझते थे, आज उसी राहुल की चर्चा हर डिपार्टमेंट में हो रही थी।कंपनी के सबसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट की रिपोर्ट आज बोर्ड के सामने रखी जानी थी।यह वही प्रोजेक्ट था, जिसमें कंपनी के कई अनुभवी कर्मचारी महीनों से लगे हुए थे। प्रोजेक्ट में लगातार समस्याएं आ रही थीं और डेडलाइन भी करीब थी।लेकिन राहुल ने सिर्फ कुछ दिनों में उस प्रोजेक्ट की पूरी दिशा बदल दी थी।उसने पुराने सिस्टम की कमियां खोजीं, नई रणनीति बनाई और पूरी टीम