Saarghaa - 2

(14)
  • 588
  • 219

Episode 2   :-ये अधूरे प्यार की कहानी नहीं,ये पूरे नश-ए-इश्क़ की कहानी  बाबूजी, घर को इतना मत देखो घर शर्मा जाएगा।  "मैं आपको नहीं जानती। आप कौन हो?"लड़की की आवाज सुन कर अभ्यंकर थोड़ा सकपका गया। उसने स्टूल पर बैठे-बैठे ही कहा, "मैं अभ्यंकर। पुणे से आ रहा था  गाड़ी खराब हो गई।"लड़की ने उसकी तरफ देखा और वो समझने की कोशिश करने लगी इनको जानती थी। उसके चेहरे पर वही अनजान वाला भाव था।"यहाँ रात में कोई नहीं आता बाबूजी।" उसने कहा। "सारघा में रात में कोई दरवाजा नहीं खटखटाता।"अभ्यंकर को बाबूजी शब्द सुन कर अजीब लगा  पुणे में उसे कोई