अधूरी किताब - सीजन 2 - एपिसोड 75

  • 498
  • 153

अधूरी किताबएपिसोड 75 — नैना की असली शक्ति“अब तुम्हारी बारी है।”आर्या की आवाज़ नैना के कानों में गूँजी।नैना के चारों तरफ काली स्याही तेजी से फैल रही थी।वह पीछे हटना चाहती थी, लेकिन उसके पैर जैसे जमीन से चिपक गए थे।“मुझे छोड़ो!”आर्या मुस्कुराई।“मैं तुम्हें पकड़ नहीं रही।”“तुम खुद मेरे पास आ रही हो।”नैना ने नीचे देखा।सच में...उसके पैरों के नीचे बनी काली स्याही खुद उसे अपनी तरफ खींच रही थी।ऊपर खड़ी अनन्या ने यह देखा तो वह सीढ़ियों से भागती हुई नीचे आने लगी।“नैना!”अर्णव भी उसके पीछे दौड़ा।लेकिन जैसे ही दोनों नीचे पहुँचे, एक अदृश्य दीवार उनके बीच आ गई।अर्णव