उन्हें अपना पहला नाम, हीरालाल, 15 मार्च 1909 को मिला था। जब वह लाला मगनलाल के घर पैदा हुए थे। उन का दूसरा नाम,माताबदल, उन के चाचा, किशोरीलाल, ने उन्हें अपना दत्तक पुत्र बनाते समय दिया था। उसी वर्ष की तेइस अप्रैल को। दोनों बार उन के नाम सहज में रखे गए थे। चर्चा उन्हें उन के तीसरे या शायद आखिरी नाम ने दिलाई