Mr. Ms. Fake - एपिसोड 52

  • 270
  • 78

एपिसोड 52: बेसमेंट 21 का दरवाज़ारात काफी गहरी हो चुकी थी।शहर की सड़कें लगभग खाली थीं।एक काली कार तेज रफ्तार से Malhotra Estate की तरफ बढ़ रही थी।कार के अंदर किसी की आवाज नहीं थी।साँवी खिड़की से बाहर देख रही थी।आर्यवीर उसके बगल में बैठा था।उसके हाथ में वही पुरानी फोटो थी जिसमें दोनों बच्चे साथ खड़े थे।काफी देर तक चुप रहने के बाद साँवी ने धीरे से पूछा—“तुम अब भी वही सोच रहे हो?”आर्यवीर ने फोटो से नजरें नहीं हटाईं।“हम्म।”“क्या?”“ये कि अगर हम सच में बचपन में मिले थे…”उसने फोटो की तरफ देखा।“…तो मुझे तुम्हें भूलना कैसे आया?”साँवी कुछ