वेंडरबिल्ट एस्टेट के क्रिस्टल झूमर आज रात अपनी पूरी भव्यता के साथ जगमगा रहे थे। हॉल की संगमरमर की दीवारों से टकराकर शास्त्रीय संगीत की सुरीली धुनें गूंज रही थीं। शहर के अमीर, रसूखदार और नामी चेहरे शैंपेन के गिलासों के साथ हंस-बोल रहे थे। यह पार्टी केट वेंडरबिल्ट के अस्पताल से सुरक्षित लौटने और उसके पूरी तरह ठीक होने के उपलक्ष्य में रखी गई थी।ऊपरी मंजिल के विशाल कमरे में, बेला आईने के सामने खड़ी थी। उसने गहरे पन्ना हरे (Emerald Green) रंग का एक ऑफ-शोल्डर सिल्क गाउन पहन रखा था। उसकी पीठ का जख्म अब भर चुका था,