सच लिखना क्या जुर्म है?

सच लिखना क्या जुर्म है?​आज से कुछ दिन पहले, करीब 29 सितंबर 2026 को मैंने अपने कॉलेज के बारे में एक लेख लिखकर प्रकाशित करवाया था। जब वह लेख समाचार पत्र में प्रकाशित हुआ और मैंने उसे अपने इंस्टाग्राम पेज पर साझा किया, तो वह हमारे कॉलेज के छात्रों तक भी पहुँच गया और परिसर में इस बात की चर्चा होने लगी कि यह खबर किसने प्रकाशित करवाई है।​अधिकांश विद्यार्थियों ने मेरा समर्थन करते हुए कहा— "भाई, तुमने जो भी लिखा है, वह पूर्णतः सत्य है। इसमें कोई झूठी बात नहीं है।" किंतु हमारे कॉलेज के कुछ गिने-चुने छात्र केवल