कहानी - कुछ खास हैनेहा की ननद रीना आई थी। बस के लंबे सफर के बाद भी रीना इतनी ऊर्जावान, इतनी खुश लग रही थी जैसे अभी पार्लर से आई हो। घर आते ही पूरे घर में रौनक हो गई। नेहा ने खुशी-खुशी खाना खिलाया, चाय पिलाई और बहुत से उपहार दिए। सब हँसी-खुशी चल रहा था।करीब दो घंटे बाद ही रीना ने अपना बैग उठाते हुए कहा -"भाभी मैं चलती हूँ, मुझे चंडीगढ़ निकलना है आज ही। मम्मी-पापा की खबर लेकर कल सुबह ही वापिस भी आना है।"नेहा ने आश्चर्य से कहा - "इतनी जल्दी! दीदी, बस के सफर