TERE ISHQ MEIN

  • 1.2k
  • 402

बनारस – जिसे महादेव की नगरी भी कहा जाता है। जहां सुबह अलार्म से नही बल्कि 'हर हर महादेव' के जयकारों और बाबा विश्वनाथ के मंदिरों में गूंजते शंखो से होती है।बनारस जहां से आज एक नई कहानी जन्म लेने वाली है और वो कहानी है प्रेम, तपस्या और समर्पण की। लेकिन आज बनारस की हवा में अजीब सी बेचैनी घुली हुई थी। आसमान में घने बादल छाए हुए थे। मानो बारिश कभी भी बरस सकती थी।अस्सी घाट पर एक पूजा चल रही थी। ये पूजा शांति की थी, भक्ति की थी और सबसे बढ़कर किसी के बेकाबू गुस्से को शांत करने