अगला दृश्य...अस्पताल का कमरा...धीरे-धीरे युई की आँखें खुलने लगीं।उसने उठने की कोशिश की, लेकिन अचानक उसके मुँह से एक हल्की सी सिसकी निकल गई।"आह..." उसकी आवाज सुनकर पास बैठे समर की आँख खुल गई।वह तुरंत उठकर उसके पास आया।"आप ठीक हैं भाभी जी?"युई ने धीरे-धीरे आँखें खोलीं।उसकी आँखों में हल्के आँसू थे...लाल आँखें, अधूरी नींद और बिखरे हुए बाल।ऐसा लग रहा था जैसे उसने खुद से ज्यादा किसी और की चिंता की हो।युई ने धीमी आवाज में कहा—"मैं ठीक हूँ..."समर परेशान होकर बोला—"कहीं दर्द तो नहीं हो रहा?""या कोई अजीब सा महसूस हो रहा है?""मैं डॉक्टर को बुलाता हूँ।"युई तुरंत