मैं घर पहुँचा तो डाइनिंग टेबल पर माँ और ठाकुर साहब बैठे हुए थे। मेरे वहाँ आते ही सविता ने खाना लगा दिया। मैं कुर्सी खींचकर बैठा ही था कि बिना किसी भूमिका के सीधे ठाकुर साहब से पूछ बैठा, "आप अमेरिका जा रहे हैं?" मेरे अचानक पूछे गए सवाल पर ठाकुर साहब और माँ, दोनों ने चौंककर मेरी तरफ देखा। कुछ पल बाद ठाकुर साहब ने जवाब दिया, "हाँ। मेरी बेटी ज्योति की इंगेजमेंट की डेट फिक्स करनी है, इसलिए हम आज रात की फ्लाइट से अमेरिका जा रहे हैं। मैं एक हफ्ते में लौट आऊँगा, लेकिन तुम्हारी आंटी