Chapter 1 नफ़रत कि पहली चिंगारी "कार्यालय की इन भारी-भरकम दीवारों में सिर्फ कागजों की सरसराहट नहीं होती, यहाँ दो खानदानों की वो पुरानी आग सुलगती है, जो बरसों बाद भी ठंडी नहीं हुई।"राजधानी के सबसे पॉश इलाके में स्थित 'ग्लोबल इंडस्ट्रीज' का विशाल कॉन्फ्रेंस रूम खामोश था, लेकिन उस खामोशी में एक अजीब सा तनाव तैर रहा था। कमरे की बड़ी कांच की खिड़की से बाहर ढलते सूरज की लालिमा साफ दिखाई दे रही थी, जो ठीक