एपिसोड 13 (दो किनारे, दो कयामत)टूटे हुए पुल ने अमेज़न की उस खूंखार नदी को दो हिस्सों में बांट दिया था, और उसी के साथ बट चुकी थी इन ६ बचे हुए लोगों की तकदीर। एक तरफ लारा का ज्ञान और सूझबूझ थी, तो दूसरी तरफ ऐशली और रोज़ी का अकेलापन और खौफ। दोपहर ढल रही थी और जंगल के दोनों तरफ कयामत दस्तक देने वाली थी।लारा और सोफिया आगे-आगे चल रहे थे, जबकि पॉल ने मैट को सहारा दिया हुआ था। बिल की मौत के बाद पॉल का रोज़ी के लिए सारा अट्रैक्शन खत्म हो चुका था, उसके दिमाग