जीवन इसी का नाम है रामनाथ सिंह भिलाई स्टील प्लांट की सेवा से रिटायरमेंट ले चुके थे, रिटायरमेंट के बाद उन्हें बी.एस.पी से अच्छी खासी धन राशि मिली है .अपनी तीनों बेटियों की शादी उन्होंने अपने सेवाकाल में ही कर दी थी | अभी हाल फिलहाल उनकी कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं थी । बेटी लीला का बड़ा बेटा ओमप्रकाश उन्हीं के पास रह रहा है ,लीला के दूसरे बेटे के जन्म के समय रामनाथ की पत्नी शांति बेटी लीला की सेवा जतन के लिए दो माह तक