In to the unknown

संयोग!!!   ब्रह्मांड में कुछ भी संयोग से नहीं होता। कम-से-कम, मनुष्य सदियों से यही मानता आया है कि हर घटना के पीछे कोई कारण होता है। हर प्रश्न का कोई उत्तर, हर रहस्य के पीछे कोई सत्य और हर अनजान रास्ते के अंत में कोई ऐसी जगह होती है, जहाँ पहुँचकर सारी उलझनें सुलझ जाती हैं। लेकिन अगर कुछ प्रश्न ऐसे हों, जिनका उत्तर मिल जाने पर भी वे प्रश्न बने रहें तो?अगर किसी रहस्य को सुलझाने के लिए तुम्हें एक ऐसे रहस्य तक पहुँचना पड़े, जिसके अस्तित्व के बारे में तुम्हें कभी पता ही न रहा हो?और अगर इस