*अपनो का दर्द *रूपा पति से लड़ झगड़कर अपने कमरे में बैठी रो रही थी । आए दिन सास और नंद जली कटी सुनाती और पति रूपेश रोज दारू पीकर आता और पत्नी रूपा को मारता पीटता व गालियां देता था । रूपा बहुत दुखी रहती थी ,दिन भर घर काम करती फिर खेतों में काम करने जाती । थक हार कर घर आती रात का खाना बनाती, पति दारू पीकर आता ,झगड़ा करता फिर वह बिना खाए सो जाती थी, या रोती रहती थी । कोई भी उसको खाने के लिए नहीं कहता था ,उसका मन करे तो खा