नष्ट होती पृथ्वी और जीवन के लिए संघर्ष करती मानव जाति। यह एक काल्पनिक कहानी है, जिसे मैंने बहुत सोच समझ कर लिखा है। लेकिन अगर समय रहते, प्रकृति को नहीं बचाया गया। तो भविष्य में हमारी आने वाली पीढ़ियों को इन सब परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। ये कहानी काल्पनिक हो सकती है लेकिन इसका उद्देश्य गलत नहीं है। मीरा को प्रकृति से बेहद लगाव था। उसने अपने बगीचे में ढेर सारे पेड़-पौधे और फूल लगाए हुए थे। हर रोज़ वो उनका ध्यान रखती समय पर पानी देती, खाद डालती और उनसे बातें भी करती।
Full Novel
एक ओर जीवन - 1
नष्ट होती पृथ्वी और जीवन के लिए संघर्ष करती मानव जाति। यह एक काल्पनिक कहानी है, जिसे मैंने बहुत समझ कर लिखा है। लेकिन अगर समय रहते, प्रकृति को नहीं बचाया गया। तो भविष्य में हमारी आने वाली पीढ़ियों को इन सब परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।ये कहानी काल्पनिक हो सकती है लेकिन इसका उद्देश्य गलत नहीं है।मीरा को प्रकृति से बेहद लगाव था। उसने अपने बगीचे में ढेर सारे पेड़-पौधे और फूल लगाए हुए थे। हर रोज़ वो उनका ध्यान रखती समय पर पानी देती, खाद डालती और उनसे बातें भी करती।शाम होते ही वो अपनी ...Read More
एक ओर जीवन - 2
उसी बीच एक वरिष्ठ वैज्ञानिक शांत कदमों से उसकी ओर बढ़े। वे थे - प्रोफेसर विलियम। उनके चेहरे पर की झुर्रियाँ थीं, पर आँखों में अब भी मिशन की चमक बची थी। वो आद्विका के पास आए और कहा, "तुम्हारा स्वागत है, आद्विका। ये मिशन अब तुम्हारे साथ पूरा होगा।पहले तो वह सहम गई फ़िरउस ने प्रोफेसर से पूछा- सर आपने मुझे ही क्यों चुना? मैं तो अनुभवी भी नहीं हूं? बस एक मामूली सी विद्यार्थी हूँ।प्रोफेसर विलियम ने मुस्कुराकर जबाव दिया- हमने तुम्हें चुना तुम्हारी सोच, लग्न और मुश्किल समय में सही निर्णय को देख कर। हमें लगता ...Read More
एक ओर जीवन - 3
आद्विका मिशन स्टेशन पर पहुँच चुकी थी। सामने एक विशाल भवन था,जिसके ऊपर "Project: Ek Aur Jeevan - Titan लिखा हुआ था।अंदर प्रवेश करते ही उसने देखा चारों ओर सजी हुईं डिजिटल स्क्रीन, दीवारों पर आकाशगंगाओं के विस्तृत नक्शे, और हल्की नीली रोशनी वाला वह सुझाव कक्ष, जहाँ इस मिशन की धड़कनें चल रही थीं।जब वह अंदर पहुँची, तो सभी प्रोफेसर और मिशन सदस्य एक गोलाकार मेज़ के चारों ओर बैठे थे। मेज़ के बीच एक 3D होलोग्राम तैर रहा था जिसमें हमारी पूरी गैलेक्सी घूम रही थी। हर उपग्रह, हर कक्षा, और दूर कहीं शनि का उपग्रह टाइटन ...Read More
एक ओर जीवन - 4
सैम, मॉरिश... इस सिग्नल को तुरंत ट्रैक करो।" "ये कोई इको नहीं है... ये कोई पुकार है।"कुछ ही देर सैम ने अलर्ट होते हुए बताया "सिग्नल बृहस्पति ग्रह के पास किसी अजनबी ग्रेविटेशनल फोल्ड से आ रहा है..." ये सुनकर - सैम की आँखें चौड़ी हो गई।उन्हों पता लगाया कि..."वहां चुंबकीय संकुचन इतना तीव्र है कि... शायद... वहां एक wormhole मौजूद हो सकता है!"Wormhole... ये शब्द आद्विका के लिए कुछ नया था। वह बेचैनी से निशांत की ओर देखती है, जैसे कोई बच्चा पहली बार गुरुत्वाकर्षण समझना चाहता हो।"निशांत, ये wormhole क्या होता है?" – उसने धीरे से पूछा। ...Read More
एक ओर जीवन - 5
सैम झुका, और बर्फ के एक हिस्से से तापमान मापाः "-183°C...""हवा में नमी नहीं है... बस मिथेन की जकड़न 95% नाइट्रोजन..."उसी पल, उसकी हेलमेट की स्क्रीन पर कंपन हुआ एक धीमी तरंग... जैसे किसी ने... उत्तर दिया हो।टिक-टिक...उसकी स्क्रीन पर एक code line उभरी >>> DRA-11: Conscious Ping | Source Unknown | Location: Below Surfaceसैम ने चौंक कर कहा, "Guys... ये क्या था?" "मेरी हेलमेट पर... कुछ... प्रतिक्रिया मिली है।" निशांत सतर्क हो गया "क्या कोई झूठा सिग्नल हो सकता है?""नहीं... ये सिग्नल नहीं था... ये सुन रहा था,"सैम की आंखें झील पर टिक गईं।तभी सैम की नज़र पानी ...Read More
एक ओर जीवन - 6
Zyvan 3 के बारे में हमारे पास अब तक कोई ठोस डेटा नहीं है... यह सुंदर है, लेकिन खतरे हो सकते हैं।"निशांत मॉरिश की ओर देखता है जो यान को लैंडिंग मोड में डाल चुका था।निशांत ने कहा "मॉरिश, तैयार हो जाओ... हमें लैंड करना है। और इस बार... सही कदम रखना है।"स्पेसक्राफ्ट एक विशाल झील की सतह पर उतरा। पानी की चमक यान को जैसे आलोकित कर रही हो। लहरों की छुअन से यान हौले से झूलने लगा।मॉरिशः "Touchdown complete. Surface stable."सभी ने अपनी सीट बेल्ट खोल दी ।आद्विका ने सबसे पहले दरवाज़ा खोला।वह जोर से बोली: "हम ...Read More