Hasy ka Tadka - 23 in Hindi Comedy stories by Devaki Singh books and stories PDF | हास्य का तड़का - 23

Featured Books
  • Money Vs Me - Part 35

      उन्होंने मुझ पर अपने फैसले नहीं थोपे थे। उन्होंने मुझे अपन...

  • Mafia saiya chapter 10

    अध्याय 10 : हवेली का भूत और पहली किसपूरा कमरा अंधेरे में डूब...

  • CRAVE - Part - 14

    दृश्य वहीं से शुरू होता है...फ्लाइट के अंदर... ️जुशेंग अपनी...

  • तुम मिले, जब मैं खुद से बिछड़ गई - 21

    सुबह Aashi कॉलेज की लाइब्रेरी में बैठी अपनी नई कहानी के लिए...

  • Perfectly Imperfect - Part 3

    ऐसे ही दिन बीतते गए। हमारी eye contact अब थोड़ी ज़्यादा होने...

Categories
Share

हास्य का तड़का - 23

🤑🤑🤑

पत्नी - ये रैगिंग किसे कहते हैं ?

पति - ये जो तुम हर करवाचौथ , जन्मदिन और मैरेज ऐनिवर्सरी पर जबरदस्ती गिफ्ट मांगती हो न उसे ही अंग्रेजी में रैगिंग कहते हैं ।
😜😜😜😜😜😜




🤑🤑🤑🤑
एक गरीब किसान का बेटा जेल में बंद था. . .


उस बुढ़े किसान ने अपने बेटे को
जेल में फोन किया

"बेटा मैं आलू की फसल नहीं बो
सकता, इतना बड़ा खेत मुझसे नहीं खुदेगा
काश तू मेरी मदद कर पाता."
.
.
बेटे ने वापस जवाब दिया -
"पापा आप खेत मत खोदना,
मैने वहां हथियार छुपा रखा है !!!!
.
अगले दिन पुलिस फोर्स ने सारा खेत
खोद दिया
पर हथियार नहीं मिला... .

बेटे ने फ़िर बाप को फोन किया
पापा यहां से मैं इतनी ही मदद कर पाउंगा,
आप अब आलू बो दीजिए..
😜😜😜😜😜😜😜

किसान रॉक 😜😜पुलिस शॉक



🤑🤑🤑
अस्थियों के विशेषज्ञ दो डॉक्टर सुबह-सुबह घूमने निकले

आगे एक व्यक्ति लंगड़ाता हुआ जा रहा था

एक डॉक्टर बोला – “लगता है इसकी टखने की हड्डी टूटी हुई है …”

दूसरा डॉक्टर बोला – “नहीं यार, घुटने की हड्डी टूटी है … ”

दोनों में बहस होने लगी, आखिर तय हुआ कि उसी व्यक्ति से पूछा जाए

उसके पास जाकर एक डॉक्टर ने पूछा – “भाईसाहब, आपकी घुटने की हड्डी टूटी है या टखने की … ?”

वह व्यक्ति बोला – “मेरी न तो घुटने की हड्डी
टूटी है और न ही टखने की …. मेरी तो
चप्पल टूटी है … !!!”🩴🩴
😜😜😜😜😜😜



🤑🤑🤑🤑
आईने के आगे खड़ी पत्नी ने, अपने पति देव से पूछा - क्या मैं बहुत मोटी लग रही हूं...?

.
पति ने बेकार के झगड़े से बचने के लिए कहा - बिल्कुल भी नहीं....डार्लिंग

पत्नी ने खुश होकर रोमांटिक होते हुए कहा - ठीक है , फिर मुझे अपनी बाहों में उठा कर फ्रिज तक
ले चलो।
मैं आइसक्रीम खाऊंगी...!.

स्थिति को बेकाबू होते देख पति ने कहा - "रुको डार्लिंग बाहों में उठाने से तुम्हारा स्टाइल खराब हो जायगा

ऐसा करता हूं मैं फ्रिज ही ले आता हूं।"
🙉🙉😝😝🙉🙉




🤑🤑🤑🤑
एक पेट्रोल पंप पर मजेदार बोर्ड लगा था,जिसपर लिखा था - कृपया यहां धू्म्रपान न करें।

आपकी जिंदगी की कोई कीमत हो न हो,पेट्रोल की कीमत बहुत है...!
😝😝😝😝




🤑🤑🤑🤑
टीचर : बहु वचन किसे कहते हैं ?

पोपट : जब बहू अपने ससुराल वालों को
खरी- खोटी सुनाती हैं

तो उसे बहुवचन कहते हैं।
😜😜😜😜😜😜😜😜
टीचर बेहोश होते होते बचे




🤑🤑🤑
6 साल का छोटा बच्चा अपनी माँ से बोला

बच्चा: "मम्मा, 10 रुपये देना, बाहर एक
गरीब को देने है"
माँ बाहर गयी तो कोई भी नहीं था और बोली।

माँ: "कहाँ है गरीब?"

बच्चा: "बेचारा बाहर धूप में
कुल्फियां बेच रहा है"
😜😜😜😜😜😜



🤑🤑🤑🤑
ईश्वर : "बेटा, कोई मन्नत मांगों ..??"
.
लड़का : "प्लीज़ मुझे मेरी स्कूल
लाइफ लौटा दो ..."
.
ईश्वर : "बेटा, मैंने तुम्हें मन्नत
मांगने को कहा "जन्नत "नहीं ..
😜😜😜😜😜



🤑🤑🤑🤑
अंग्रेजों का एक महीने का फेस्टिवल
चल रहा था जिसमें वो नॉनवेज
नहीं खाते।

उनके मोहल्ले में पोपट रहता था
जो रोज़ चिकन बनाकर खाता
था।

चिकन की खुशबू से परेशान
होकर अंग्रेजों ने पादरी से
शिकायत की ।

पादरी ने उस पोपट से कहा तुम
'' क्रिश्चियन'' धर्म स्वीकार कर लो
और पोपट मान गया
तो पादरी ने पोपट पर होली वॉटर
छिड़कते हुए कहा "यू बॉर्न एस
ए " हिंदू " नाउ यू आर ए " क्रिश्चियन "

अगले दिन फिर पोपट के घर से
चिकन की खुशबू आयी तो सब
अंग्रेज उसके घर गए तो देखा

पोपट चिकन पर होली वॉटर
छिड़क रहा था
और कह रहा था,
"यू बॉर्न एस "चिकन" बट नाउ
यू आर " पोटैटो "..
😜😜😜😜😜😜😜