उन्हें ड्राइंग बनाते देख दानिश कहता है बेटा , हम लोगों ने जो डेकोरेशन खराब किया था मैं उसे ठीक करने जा रहा हूं तब तक आप दोनों कोई भी शैतानी नहीं करना और न ही आपस में लड़ाई झगड़ा करना l
"ओके डैड "
दानिश बच्चों को छोड़कर हॉल में जाता है और डेकोरेशन का काम खत्म करता है l उसके बाद
रोमांटिक मूड में लिल्सी को पीछे से गले लगाता है और उसके गालों पर किस करता है l
उसकी ऐसी हरकत देखकर दानिश तुम क्या कर रहे हो , "बच्चे आ जाएंगे "
दानिश उसे पीछे से गालों पर किस करते हुए, " बच्चे अभी रूम में है और ड्राइंग बनाने में व्यस्त है इसलिए तुम उनकी फिक्र ना करो अभी कोई नहीं आने वाला "
वैसे भी मैंने सुना है , बीबी के साथ किचन रोमांस करने से खाने का स्वाद दोगुना बढ़ जाता है l
" क्या दानिश तुम कुछ भी बोलते हो , मैंने तो कभी ऐसा नहीं सुना है "
"तुमने नहीं सुना है तो इसमें तुम्हारी गलती हैं, पर मुझे तो इस वक़्त तुम्हारे साथ थोड़ा रोमांस करने का मूड है, बोलकर वह कमर से उसे अपनी तरफ खींच लेता है और उसके होंठों पर अपना होंठ रख देता है "
लिल्सी पहले तो थोड़ा आनाकानी करती हैं लेकिन फिर उसे भी दानिश का किस करना अच्छा लगता है तो वह भी उसका साथ देने लगती है l
दोनों ही थोड़ी देर तक एक दूसरे के आगोश में डूबे हुए थे तभी लिल्सी को कुछ गंध आती है l लिल्सी गंध को पहचानते हुए छोड़ो दानिश तुम्हारे रोमांस के चक्कर में सब्जी जल गयी l बोलकर वह खुद को उससे अलग करती है और जल्दी से गैस चूल्हे को बंद करती है l
फिर दानिश की ओर मुखातिब होते हुए "तुम तो कह रहे थे रोमांस करने से खाने का स्वाद दोगुना बढ़ जाता हैं लेकिन यहाँ सब्जी जल गयी, अब तुम ही खाना ये जली हुई सब्जी l
दानिश रोमान्टिक अंदाज में , जरा यह तो देखो जाने मन हमारा प्यार देखकर सब्जी भी जल भुन गई ,बोलकर हंसने लगता है l
लिल्सी मुस्कुराते हुए, क्या दानिश कुछ भी l अब जाओ बच्चों को लंच के लिए बुला लाओ तब तक मैं सारा खाना डायनिंग टेबल पर लगा देती हूँ l
दानिश बच्चों को नीचे से ही 2, 3 बार आवाज देता है , "जोश, जॉय आ जाओ बच्चों लंच रेडी है l"
पर कोई जबाब नहीं आता देखकर , दानिश बच्चों को ढूंढते हुए ऊपर उनके रूम की तरफ जाता है l पर रूम में कोई नहीं था l सोचता है, "अरे ! ये दोनों बच्चे कहाँ चले गए ?
वह उन्हें आवाज देता है ,
जोश..... ?
जॉय..... ?
कहाँ हो तुम ?
पर कोई जवाब नहीं आता , यह देखकर , वह उन्हें ढूंढते हुए दूसरे कमरों की तरफ बढ़ता है , तभी उसे छत से बच्चों के सिसकने की आवाज सुनाई देती है l
वह छत की ओर बढ़ता है और सोचता है, बच्चे आखिर रो क्यों रहे हैं ? थोड़ी देर पहले ही तो मैं उन्हें ड्राइंग बनाने के लिए उनके रूम में छोड़ कर आया था तब तो दोनों खुश थे l पर अभी ऐसा क्या हो गया कि वह रो रहे हैं ?
वह तुरंत उनके पास जाता है और बोलता है, "जॉय ,जोश क्या हो गया बच्चे , तुम दोनों रो क्यों रहे हो ? "
जॉय और जोश उंगली से इशारा करते हुए , डैड वो चिड़िया .... बोलकर रोने लगते है l
दानिश उन्हें चुप कराते हुए , बेटा उसका जीवन इतनी ही थी इसलिए वो छोडकर चली गयी l
नहीं डैड उसे हमारे सामने ही बिल्ली ने मार दिया , हमने उसे बचाने की बहुत कोशिश पर बिल्ली ने उस पर पंजा मार दिया हमनें बिल्ली को तो डंडे से डराकर भगा दिया पर चिड़िया को मरने से नहीं बचा पाए l
कोई बात नहीं बेटा आपने चिड़िया को बचाने की कोशिश की पर उसे बिल्ली ने मार दिया , इसमे तुम दोनों की कोई गलती नहीं है l तुमने हालात से लड़ने की कोशिश की यह बड़ी बात है , तुम दोनों ने बिल्ली से न डरकर उसका सामना किया यह सबसे अच्छी बात है l
रोनी आवाज में , डैड.... पर....उस चिड़िया ने हमारे हाथों में आखिरी साँस ली उसके आँखों में आंसू की बूंदे थी l
"बेटा , वो आँसू की बूंदे ख़ुशी की थी, उस नन्ही चिड़िया को इस बात की खुशी थी कि तुम दोनों ने उसे बचाने का प्रयास किया l "
"तुम दोनों ऐसे ही रोते रहोगे तो, नन्ही चिड़िया को बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगेगा, अब चलो इस नन्ही चिड़िया को हम अपने गार्डन एरिया में दफना देते हैं l "
जॉय उदास मन से बर्ड को अपने हाथों में उठाकर ले जाता है और फिर छोटा सा गड्ढा करके मिट्टी के नीचे बर्ड को दबा देता है l
दानिश उसे छोटा सा पौधा देता है और उसे उसी जगह पर लगाने के लिए कहता हैं जहाँ उन्होंने चिड़िया को दफनाया था l
साथ ही वह कहता है, बच्चों अब तुम्हें इस पौधे की रोज देखभाल करनी है और इसे स्ट्रॉन्ग बनाना हैं ताकि जब नन्ही चिड़िया वाला पौधा बड़ा होगा तो उसमें ढेर सारे फूल खिलें और हमारा गार्डन फ़ूलों की खुशबु से महक जाये और नन्हे पौधे को तुम दोनों को स्ट्रॉन्ग बनाना है तो उसके लिए तुम्हें खुद भी स्ट्रॉन्ग बनना होगा ताकि तुम दूसरों की और खुद की रक्षा कर सको l
अपने पिता की बातें सुनकर दोनों बच्चे , हां डैड... हम दोनों छोटे पौधे की अच्छे से देखभाल करेंगे और इसे स्ट्रांग भी बनाएंगे ताकि बड़ा होकर इसमें ढेर सारे फूल खिले l
दानिश, शाबाश बच्चों, ये हुई न बात, चलो अब लंच करते हैं, आपकी मॉम हमें बुला रही हैं l
क्रमश: