This is one-sided love - Part 4 in Hindi Love Stories by Ankit Khatri books and stories PDF | एकतरफा प्यार है ये - भाग 4

Featured Books
Categories
Share

एकतरफा प्यार है ये - भाग 4

सुबह के करीब दस बज रहे थे.

अंजलि अपने कमरे में बैठी थी, लेकिन उसका ध्यान किसी काम में नहीं लग रहा था.

कल रात से उसके मन में सिर्फ एक ही बात चल रही थी.

राहुल.

वह आदमी जो अचानक उसकी जिंदगी में वापस आया था.

वह राहुल को देखती थी तो उसके दिल को अजीब- सा सुकून मिलता था.

उसकी आवाज जानी- पहचानी लगती थी.

उसकी मुस्कान जानी- पहचानी लगती थी.

उसका बात करने का तरीका भी उसे अपना लगता था.

लेकिन चेहरे पर घनी दाढी और मूंछ होने की वजह से अंजलि उसे ठीक से पहचान नहीं पा रही थी.

वह कई बार राहुल को ध्यान से देख चुकी थी.

लेकिन हर बार उसके मन में एक ही सवाल आता था—

क्या ये सच में वही राहुल है?

अंजलि ने खुद को समझाया,

मुझे इतना सोचने की जरूरत नहीं है।

लेकिन दिल उसकी बात मानने को तैयार नहीं था.

उधर राहुल कमरे में आईने के सामने खडा था.

उसने अपने चेहरे को ध्यान से देखा.

कई सालों से उसने अपनी शक्ल पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया था.

घनी दाढी और मूंछ ने उसके पूरे चेहरे को ढक रखा था.

राहुल ने हाथ से दाढी को छुआ.

फिर धीरे से बोला,

शायद मुझे खुद को बदलना चाहिए।

तभी दरवाजे पर दस्तक हुई.

राहुल ने पीछे मुडकर देखा.

अंजलि खडी थी.

अंदर आ जाऊं?

राहुल मुस्कुराया.

जी मैडम।

अंजलि अंदर आई.

उसकी नजर सीधे राहुल के चेहरे पर गई.

आपने आज भी शेव नहीं की?

राहुल ने हंसते हुए कहा,

सोचा था कर लूंगा, लेकिन समझ नहीं आया कैसे।

अंजलि मुस्कुरा दी.

इतनी बडी दाढी देखकर डर लगता है।

राहुल भी हंस पडा.

मुझे भी कभी- कभी लगता है कि मैं खुद को पहचान नहीं पाता।

अंजलि की मुस्कान अचानक गायब हो गई.

उसने धीरे से पूछा,

आप खुद को पहचानना चाहते हैं?

राहुल ने उसकी तरफ देखा.

हां।

क्यों?

क्योंकि मुझे अपनी जिंदगी के बारे में कुछ पता नहीं है।

राहुल की आवाज में दर्द था.

मुझे नहीं पता मेरे अपने कौन हैं. मेरा घर कहां है. मेरा अतीत क्या है।

अंजलि चुपचाप उसे देखती रही.

उसका दिल भर आया.

वह जानती थी कि राहुल का अतीत कितना खूबसूरत था.

लेकिन राहुल को कुछ भी याद नहीं था.

अंजलि ने धीरे से कहा,

शायद सब कुछ धीरे- धीरे याद आ जाए।

राहुल ने मुस्कुराकर कहा,

उम्मीद तो है।

अंजलि ने अचानक कहा,

आज मैं आपको एक जगह लेकर चलती हूं।

कहां?

सैलून।

राहुल ने हैरानी से पूछा,

सैलून?

हां. आज आपकी दाढी कटेगी।

राहुल हंस पडा.

ठीक है।

अंजलि के दिल की धडकन तेज हो गई.

वह जानती थी कि राहुल की दाढी हटने के बाद शायद उसे उसके चेहरे को पहचानने में आसानी होगी.

लेकिन उसके मन में डर भी था.

अगर वह राहुल नहीं हुआ तो?

अगर उसका दिल गलत उम्मीद कर रहा हुआ तो?

अंजलि ने तुरंत उस विचार को अपने मन से निकाल दिया.

दोनों सैलून पहुंचे.

राहुल कुर्सी पर बैठ गया.

नाई ने उसकी दाढी देखकर कहा,

भाई साहब, काफी समय से शेव नहीं की है लगता है।

राहुल हंसकर बोला,

हां, बहुत समय हो गया।

अंजलि पास में बैठ गई.

उसकी नजर लगातार राहुल के चेहरे पर थी.

नाई ने कैंची उठाई और दाढी को थोडा छोटा करना शुरू किया.

राहुल आईने में खुद को देख रहा था.

अंजलि भी उसी आईने में उसका चेहरा देख रही थी.

धीरे- धीरे दाढी कम होने लगी.

राहुल का चेहरा साफ दिखाई देने लगा.

अंजलि की धडकन बढती जा रही थी.

उसने अपनी उंगलियां आपस में कस लीं.

नाई ने मूंछ भी काटनी शुरू कर दी.

कुछ देर बाद उसने कहा,

बस हो गया।

राहुल ने आईने में खुद को देखा.

वह खुद कुछ पल के लिए चुप रह गया.

बहुत समय बाद अपना चेहरा देखा है।

अंजलि की आंखें राहुल के चेहरे पर टिक गईं.

उसका दिल अचानक जोर से धडकने लगा.

वह चेहरा.

वही आंखें.

वही माथा.

वही मुस्कान.

अंजलि की आंखों में आंसू आ गए.

उसने धीरे से अपने मुंह पर हाथ रख लिया.

वह राहुल था.

वही राहुल जिसे वह सालों से अपने दिल में संभालकर बैठी थी.

वही राहुल जिसे दुनिया ने उससे छीन लिया था.

वही राहुल जिसे उसने कभी अपनी जिंदगी का हिस्सा माना था.

अंजलि की आंखों से आंसू निकल पडे.

राहुल ने उसे देखा.

मैडम. आप रो क्यों रही हैं?

अंजलि ने तुरंत अपना चेहरा दूसरी तरफ कर लिया.

कुछ नहीं।

लेकिन आपकी आंखों में आंसू हैं।

बस. आंख में कुछ चला गया था।

राहुल मुस्कुरा दिया.

आप भी ना।

अंजलि ने उसकी तरफ देखा.

उसकी आंखों में खुशी थी.

लेकिन साथ ही बहुत दर्द भी था.

सैलून से बाहर निकलते समय राहुल ने पूछा,

अब तो मैं थोडा ठीक लग रहा हूं?

अंजलि उसे देखते हुए बोली,

बहुत अच्छे।

राहुल मुस्कुराया.

पहले से?

अंजलि ने हल्के से कहा,

हां. बहुत पहले जैसे।

राहुल ने उसकी बात पर ध्यान नहीं दिया.

लेकिन अंजलि के लिए ये शब्द बहुत मायने रखते थे.

उसने पहली बार बिना दाढी के राहुल को इतने करीब से देखा था.

अब उसके दिल में कोई शक नहीं था.

यह वही राहुल था.

जिससे वह कभी प्यार करती थी.

जिसके लिए उसने सालों इंतजार किया था.

जिसकी याद में उसने कितनी रातें रोकर बिताई थीं.

लेकिन सबसे बडा दर्द यही था कि राहुल उसके सामने खडा था.

और फिर भी वह उसे पहचान नहीं पा रहा था.

घर वापस आते समय अंजलि बिल्कुल शांत थी.

राहुल ने पूछा,

मैडम, आप इतनी चुप क्यों हैं?

बस ऐसे ही।

आपको मेरा नया लुक पसंद नहीं आया?

अंजलि हंस पडी.

बहुत पसंद आया।

राहुल ने मजाक में कहा,

तो अब मैं भिखारी जैसा नहीं लगता?

अंजलि का चेहरा गंभीर हो गया.

ऐसा मत कहिए।

क्यों?

क्योंकि इंसान की हालत उसकी पहचान नहीं होती।

राहुल कुछ पल उसे देखता रहा.

आपकी बातें कभी- कभी बहुत अलग होती हैं।

अंजलि ने मुस्कुराकर कहा,

शायद इसलिए क्योंकि मैं आपको बाकी लोगों से अलग देखती हूं।

राहुल चुप हो गया.

रात को अंजलि अपने कमरे में गई.

उसने अलमारी खोली.

वह पुरानी तस्वीर फिर बाहर निकाली.

एक तरफ तस्वीर में पुराना राहुल था.

दूसरी तरफ उसके सामने आज का राहुल था.

अंजलि की आंखों से आंसू निकल पडे.

उसने तस्वीर को देखते हुए कहा,

तुम बिल्कुल वही हो राहुल।

फिर उसने राहुल की तस्वीर को अपने सीने से लगा लिया.

तुम वापस आ गए।

कुछ पल बाद उसने धीरे से कहा,

लेकिन तुम मुझे भूल चुके हो।

अंजलि की आवाज टूट गई.

मैं तुम्हें कैसे बताऊं कि मैं वही अंजलि हूं. जिससे तुम कभी प्यार करते थे?

उसने आंखें बंद कर लीं.

उसके सामने राहुल की मुस्कुराती हुई तस्वीर थी.

अंजलि ने मन में एक फैसला किया.

वह राहुल पर अपने पुराने रिश्ते का दबाव नहीं डालेगी.

वह उसे मजबूर नहीं करेगी.

वह बस उसके साथ रहेगी.

शायद एक दिन राहुल को सब याद आ जाए.

और अगर याद नहीं आया.

तो भी अंजलि उसके साथ रहेगी.

क्योंकि उसके लिए राहुल का वापस आना ही उसकी सबसे बडी खुशी थी.

लेकिन अंजलि को नहीं पता था कि अब उसके सामने सबसे कठिन रास्ता था.

उसे उस इंसान को दोबारा अपने प्यार का एहसास कराना था, जो कभी उसका था. लेकिन अब उसे अपना मानता ही नहीं था.