रिया कार में बैठ जाती है। फिर वे दोनों वहाँ से चले जाते हैं।
मगर रिया कार में चुपचाप बैठी होती है। रिया बहुत nervous भी होती है। डेविड उसे देखता है।
David: “आराम से बैठो। मैं तुम्हें खा नहीं जाऊँगा, जो तुम इतना डर रही हो।”
Riya: “सर, nervous कैसे न होऊँ? मैं अपनी कंपनी के प्रेसिडेंट के साथ बैठी हूँ।”
David: (हँसते हुए) “क्या प्रेसिडेंट इंसान नहीं होते? आराम से बैठो, डरो मत।”
Riya: “Okay, sir.”
रिया कार में चुपचाप डेविड को निहारती रहती है। वह उसके चेहरे को देखती रहती है।
Riya: (मन ही मन) “Mr. David कितने sweet हैं। उन्होंने मेरी mom की help की और मुझे घर तक छोड़ने आ रहे हैं।”
रिया यह सोच ही रही होती है कि अचानक कार रुक जाती है।
Riya: “क्या हुआ?”
David: “मुझे भी नहीं पता। रुको, देखता हूँ।”
डेविड बिना umbrella के कार से बाहर उतरता है और गाड़ी check करता है।
रिया डेविड को देखती है कि वह बारिश में भीग रहा है, तो वह तुरंत umbrella लेकर बाहर निकल आती है।
रिया umbrella खोलती है और डेविड के पास जाकर कहती है—
Riya: “सर, आप umbrella ले लीजिए। आप बहुत बुरी तरह भीग चुके हैं।”
David: “तुम बाहर क्यों आई हो? अंदर बैठो। कार बस ठीक हो गई है।”
Riya: “तो मैं भी आपके साथ ही रुकती हूँ।”
David: “उसकी जरूरत नहीं है। तुम बीमार पड़ जाओगी।”
Riya: “तो आप भी तो बीमार हो सकते हैं।”
डेविड रिया की तरफ देखता है।
रिया देखती है कि डेविड उसे ही देख रहा है। वह थोड़ी असहज होकर कहती है—
Riya: “क्या मेरे चेहरे पर कुछ लगा है?”
David: (मुस्कुराते हुए) “कुछ नहीं।”
Riya: “तो आप फिर मुझे ऐसे क्यों देख रहे हैं?”
डेविड बात को घुमाने की कोशिश करता है।
David: “कार में बैठो। कार ठीक हो गई है।”
Riya: “Hmm.”
रिया जाकर कार में बैठ जाती है।
दो मिनट बाद डेविड भी कार में आकर बैठ जाता है। फिर दोनों वहाँ से निकल जाते हैं।
कुछ देर बाद डेविड रिया से कहता है—
David: “Finally, हम पहुँच गए।”
मगर जैसे ही डेविड रिया की तरफ देखता है, वह देखता है कि रिया शांति से गहरी नींद में सो रही होती है।
डेविड हल्का सा मुस्कुराता है और कहता है—
David: “तुम मेरे साथ इतना safe feel करती हो कि तुम मेरी गाड़ी में सो गई।”
डेविड धीरे से रिया की नाक को छूता है और कहता है—
David: “मेरी car में तो ठीक है, किसी और की car में ऐसे मत सो जाना। मुझे अच्छा नहीं लगेगा।”
तभी रिया की नींद खुल जाती है। डेविड अचानक अपना हाथ पीछे हटा लेता है।
Riya: (नींद में) “घर पहुँच गए?”
David: “हाँ, पहुँच गए हैं।”
रिया को एकदम से realize होता है कि वह डेविड की कार में बैठी है।
Riya: (एकदम से हड़बड़ाकर) “Sorry, sir! मुझे पता ही नहीं चला कि मैं आपकी car में कैसे सो गई। And really sorry.”
David: “It’s okay, कोई बात नहीं। घर जाओ, तुम्हारी माँ इंतज़ार कर रही होगी।”
Riya: “Thank you so much, drop करने के लिए। अब मैं चलती हूँ।”
रिया अपने घर चली जाती है और डेविड भी अपनी कार लेकर वहाँ से चला जाता है।
अगली सुबह
रिया normal दिन की तरह office के लिए तैयार होकर घर से निकलती है। रिया अपने office पहुँचती है और अपनी chair पर जाकर बैठ जाती है। फिर वह अपने काम में busy हो जाती है।
मगर उसकी आँखें दरवाजे पर टिकी होती हैं, जैसे वह किसी का इंतज़ार कर रही हो।
थोड़ी देर बाद दरवाजा खुलता है। रिया के चेहरे पर एक मुस्कुराहट आती है। मगर फिर Mr. Alex अंदर आते हैं। उन्हें देखकर रिया निराश हो जाती है, जैसे वह किसी और का इंतज़ार कर रही हो।
रिया अपनी chair से उठती है और Mr. Alex के पास जाती है।
Riya: “Mr. Alex, आज आप अकेले?”
Alex: “क्यों? कोई problem है?”
मगर रिया का अभी भी सारा ध्यान दरवाजे पर था, जैसे वह देख रही हो कि कोई आ रहा है या नहीं।
Alex: “Miss Riya, क्या आप मेरी बात सुन भी रही हैं?”
Riya: “क्या कहा आपने?”
Alex: “कुछ नहीं। अब मैं चलता हूँ। मुझे Mr. David के घर भी जाना है।”
Riya: “क्यों? Mr. David आज office नहीं आए हैं?”
Alex: “नहीं। उनकी आज थोड़ी तबीयत खराब है, तो वह अपने घर पर हैं।”
Riya: “क्या हुआ उन्हें?”
Alex: “उन्हें fever है।”
Riya: (मन ही मन) “क्या उन्हें fever कल रात की वजह से हुआ है? शायद कल रात वैसे भी वह बारिश में भीग गए थे।”
Alex: “Miss Riya, क्या आप मेरा एक काम करेंगी? क्या आप यह file Mr. David के घर दे आएँगी? वैसे मैं खुद ही कर देता, मगर मेरा बहुत सारा काम pending पड़ा है, तो मुझे वह करना है।”
“चलिए, छोड़िए। मैं ही file देकर आता हूँ।”
Alex जैसे ही जाने लगता है, रिया उसे एकदम से रोकती है।
Riya: “क्यों नहीं, मैं दे आती हूँ। वैसे भी आप बहुत busy हैं।”
रिया यह कहते हुए मन ही मन बहुत खुश होती है और David से मिलने के लिए बहुत excited होती है।