एक कहानी----एक ऐसी लड़की के बारे में---जिसे प्यार में सिर्फ धोखा ही मिला----पर कुदरत ने उसके लिए क्या सोचा था-----ये तो सिर्फ कुदरत ही जाने-----हर बार से अलग है ये कहानी----पारिवारिक नही है---बल्कि हॉरर ,,बेवफाई और दोस्ती का मिश्रण है।
तो पहले इसके खास चरित्रों से मिल लेते हैं----
एक नज़र उसके चरित्रों पर----
निकिता खन्ना----उर्फ निकी----एक कामयाब बिज़निस वीमेन----!!!!---अपने पति को बेहद प्यार करती हैं।
समर खन्ना----अपने टाइम का मशहूर मॉडल---निकी का पति---फिलहाल निकी की कम्पनी ही संभालता है।
रमेश मेहता-----निकी के पापा----निकी इनकी एकलौती लड़की है----रमेश जी एक जाने माने इंडस्ट्रिलिस्ट हैं---और निकी ही इनके सब करोबार की इकलौती वारिस है।
आदित्य -----निकी का क्लासमेट
शिजा रावत-----निकी की कम्पनी की रिसेप्शनिस्ट
इसके अलावा कुछ चरित्र कहानी के साथ साथ आगे आएंगे।
चलिये शुरु करते हैं अपनी नयी कहानी---
- कुदरत का कानून
सुनसान सा एक जंगल,,,,दिन के उजाले में भी सूरज जैसे बादलों में छुपा हुआ था----एक भयानक नीरसता छाई हुई थी----बीच बीच में कहीं झींगुर की आवाज़ तो कहीं दूर से आती हाथियों के चिंगाढने की आवाज़ माहौल को और भयावह बना रही थी।💢💥
"हे भगवान,,,,क्या करूं..???----बहुत देर हो रही है----तीन तो यहीं बज रहे हैं,,,,----शार्टकट लिया ही क्यों..??अच्छे खासे ठीक रास्ते से जारही थी,,,!!"----एक तेज़ भागती काली गाड़ी में एक लड़की कब से बड़बड़ा रही थी।
तभी उसका फोन गड़गड़ा उठा---""ट्रिंग,,,ट्रिंग""
वो लड़की फोन उठाने को ही थी कि अचानक बादल गरजने लगे----घर्र....घर्र,,,,,!!!!
बिजली भी अब पूरी आवाज़ के साथ चमकने लगी थी।-💥💥💥
"अब ये क्या मुसीबत है..??"----कभी फोन तो कभी अचानक खराब हुए मौसम को देख वो लड़की झल्ला उठी।
फिर फोन बजा---"-ट्रिंग....ट्रिंग"
इस लड़की ने जल्दी से फोन उठाया।
""निकी""----हाआं शायद उस लड़की का नाम निकी था----और उधर से कोई पुरुष स्वर था।
""निकी,,,कहाँ हो,,,यार आज ही पार्टी है..???----सब आ गए हैं,,,,----और तुम ही अपनी पार्टी से लेट हो""'----भला ऐसे कोई करता है ---???""""
"बस पहुंचने ही वाली हूँ----एक तो ये जंगल ऊपर से बारिश----अच्छा तुम फोन रखो-;;पिछले एक घण्टे से ड्राइविंग करते हुए तुम्हारा फोन ही उठा रही हूं----बस जंगल पार करते ही पहुंचती हूँ---""----निकिता ने जल्दी से फोन रखा औरफिर ड्राइविंग पर फोकस कर दिया।
इधर खतरनाक जंगल और भयावह हो गया था---सुनसान,,,खतरनाक....ऊपर से तेज़ बारिश,,,!!!!!🌧🌨🌧🌧
निकी...यानी निकिता खन्ना----एक समाजसेवी, करोड़पति पिता की इकलौती बेटी---शादी हुए कुछ ही समय हुआ है----इनफैक्ट आज पहली एनिवर्सरी है---कल से ही पति समर खन्ना कुछ प्लान कर रहा था---घर में एक पार्टी भी रखी थी----पर आज कम्पनी में सुबह एक जरूरी मीटिंग आ गयी----चूंकि निकिता के कोई अन्य भाई या बहन नही है---और वो ही पिता की इकलौती वारिस है----तो कम्पनी की ceo भी है---और इसलिए आज के खास दिन भी उसे जाना पड़ा।
आते समय एक मीटिंग और अटेंड करनी पड़ी---निकिता कभी भी अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को मिक्स नही करती थी/----काम के प्रति जुनून और लगन की वजह से ही इतनी छोटी उम्र में बिज़निस इंडस्ट्री में वो जाना माना नाम है!
निकिता खन्ना----अपना फैशन हाउस है इसका----पूरे देश में इनके ब्रांड--NK----के डिज़ाइन कपड़े पहनना मॉडल्स के बीच क्रेज़ की बात है।
समर इसी के फैशन हाउस का एक मॉडल था----एक इवेंट के दौरान दोनो की मुलाकात हुई---और धीरे धीरे नजदीकी बढ़ीं----और पिता के विरोध के बाद भो दोनो ने शादी कर ली।
भला,,,पिता कब तक नाराज़ रहते,,,????---आखिर दिल से अपना लिया दोनो को-----समर ने भी निराश नही किया निकिता के पापा रमेश मेहता को----और आज वो उनका बेटा बन गया है।
निकिता जल्दी जल्दी गाड़ी चल चला रही थी----दरसल चलते चलते एक मीटिंग और आ गयी--जिसे अटेंड करना जरूरी था और आते आते उसे देर हो गयी---और मजबूरी में उसे जंगल का रास्ता लेना पड़ा।----वैसे घर तक पहुंचने के लिये इस रास्ते से दूरी भी कम हो जाती थी---और समय तो बचता ही था।
इधर एक बड़े से आलीशान बंगले में समर बैचैन हो यहाँ से वाहं घूम रहा था।
"""लगता है तुझे अकेले ही एनीवर्सरी मनानी है"""----समर का दोस्त रजत बोला।
रजत और उसकी पत्नी रीता इन दोनों के अच्छे दोस्त थे,काफी देर हो चली थी----और इनका छह महीने का बच्चा भी अब रोने लगा था----तो अब ये घर जाने की इज़्ज़ाज़त मांगने आये थे।
""थोड़ी देर और रुको न---""----समर रिक्वेस्ट करते हुए बोला।
"यार,,,बहुत देर हो गयी---इनफैक्ट अब मौसम भी खराब हो गया है---पता नही भाभी को कितनी देर और लगेगी----""----रजत और रीता ने समर से कहा--""भाभी को विश करना""---कह दोनो बाहर आ गए।
अभी तक निकी नही आयी थी तो रह रह कर समर के दिमाग में घूम रहा था----"कहीं निकी किसी परेशानी में तो नही फंस गई--???----अब तक तो आ जाना चाहिये था उसे---!!!"
दुसरी तरफ जंगल में-------
अचानक तेज बारिश शुरू हो गयी-🌨🌨🌧🌧---खिड़कियों के शीशे अचानक चली हवा से चट चट कर आपस में बजने लगे-⚡⚡---बिजली चली गयी----समर ने घड़ी की और नज़र डाली---""पांच बजे गए""--""-कहाँ चली गयी निक्की"""-----अब समर के चेहरे पट भी घबराहट साफ नजर आने लगी थी।😧😧
निकिता की गाड़ी की स्पीड बढ़ती जा रही थी--घड़ी पर नज़र डाली---छह बजने को 🕕 आये---और वो अभी जंगल में ही थी----जंगल का ओर छोर ही नज़र नही आ रहा था----,""कितनी देर हो गयी---अब तो समर का फोन भी नही आया""----सोचते हुए निक्की ने फोन देखा,,,--""ओह शिट्स,,,,,नेटवर्क भी चला गया"""
डर ने अब निक्की के चेहरे पर घर करना शुरू कर दिया था---रात का अंधेरा झांकने लगा था---और वो अभी तक जंगल में ही भटक रही थी----अब तो बारिश की वजह से शायद टूटी फूटी सड़क ने भी कच्ची पगडंडी का रूप ले लिया था।
अचानक,,,तेज़ हवा के चलते सामने एक पेड़ आकर गिरा----"""खटाक"""-----और पेड़ के गिरते ही मायूस निक्की की जैसे उमीदें टूटती गयीं।
"""मरती क्या न करती--""""----गाड़ी में बैठे रहने भी तो कोई हल नही था----बार बार समर का इंतज़ार याद आ रहा था----कितने सपने देखे थे दोनो ने अपनी पहली एनिवर्सरी को लेकर...----पूरे दिन साथ रहेंगे....खूब सारी प्यार की बातें करेंगे....एक साथ महादेव का आशीर्वाद लेंगे----पर जैसे आज उसकी कोई विश पूरी नही होने वाली थी।
आखिर मोबाइल की टॉर्च जलाकर घबराए हुए निकी गाड़ी से उतरी।
*********
कैसी लगी ये नयी कहानी--??
इस ऐप पर फर्स्ट टाइम कहानी लिख रही हूं,,,,उम्मीद है आप स्नेह देंगे।...अब तक तो प्रतिलिपि पर ही लिख रही थी।
छोटी सी---मतलब कुछ ही पार्ट्स की होगी---!!!तब तक कुछ नया सोच रही हूं---ये कुछ अलग टाइप की है---फ़र्स्ट टाईम ऐसा कुछ लिख रही हूँ----तो प्लीज कमेंट जरुर कीजियेगा।
और हां फॉलो कीजियेगा..!!!
धन्यवाद--शिल्पी गुप्ता 🙏🙏✍✍