investigation in Hindi Thriller by Rohit books and stories PDF | Investigation

The Author
Featured Books
Categories
Share

Investigation

# आगमन #

आसमान मे हल्के हल्के बादल थे पक्षियो के चहचहाने की आवाज गूँज रही थी । उन आवाजो केबीच नावो की मोटर की आवाज आई उस नाव मे चार आदमी कुर्ते पैजामे पहने हुए बैठे थे उनके हाथो मे बडी बड़ी बन्दूके थी वे चार आदमी थे - जावेद , शैफ, जाफर और इनका मुख्या फैज ।

" और कितनी देर लगेगी? " जाफर बोला

" बस पहुंच ही गए यूँ मानो शरहद आने को है।"शैफ ने उत्तर दिया 

मुझे ऐसा आभास होता है कि ये कुछ ऐसा करने को आए है जिसकी भनक नौजवानों को नहीं है 

वैसे ये कहानी पूर्ण रूप से काल्पनिक है तथा मुझे इस चीज का भी ज्ञान नहीं है कि आखिर हर चीज की प्रकिया होती क्या है 

पहली बार कहानी लिख रहा हूँ । इसलिए जो कल्पना मैने की उसे कहानी के रूप में ढाल दिया तो अब कहानी पर आते है 

#NAVY SHIP #,

एक नेवी का जहाज गस्त लगा रहा था (मैने पहले ही कहा था कि यह काल्पनिक है और मुझे यह भी नहीं पता कि क्या सच में नेवी गस्त लगती है या नहीं)

उसी जहाज में एक ऑफिसर जो यहाँ वहां नज़रे फेर रहा था अचानक उसकी नज़र सामने आती छोटी सी नव पे गई जिसमें चार लोग बैठे हुए थे हां यह वही नाव है जिसमें वो आतंकी बैठे हुए थे उस ऑफिसर ने दूरबीन मंगाई और देखने की कोशिश की तो उसे ज्यादा कुछ तो नहीं लेकिन उनकी जहाज पे रखी बंदूकें दिख गई जिसे देखते ही"अलर्ट अलर्ट टेरेरिस्ट फायर फायर" और पूरी जहाज पर अलर्ट की घंटी बज गई तभी सभी ऑफिसर्स बंदूकें लेकर तैनात हो गए और सीनियर के ऑर्डर का इंतजार करने लगे 

और जैसे ही वह नाव शूटिंग रेंज में आई तभी " फायर"

और फिर समुद्र में गोलियों की आवाज़ गूंज गई अपने बचाव में उन चार लोगों ने भी फायरिंग शुरू कर दी काफी देर फायरिंग बचाव चलता रहा और अंत में ऑफिसरस की एक गोली जावेद को जा लगती है और जावेद का एंड हो गया ऐसे करके हमारे भारतीय ऑफिसर्स ने बाकी के दो लोगों को भी मार दिया और अंत में सीनियर ऑफिसर ने माइक में बोलो 

" तुम जो भी हो जिस भी  मकसद से यहां आये हो वह असफल रहा और हम तुम्हे surender करने का मौका देते है अपना हथियार फेक दो और हाथ ऊपर करके सामने आ जाओ "

अंत में बचा फैज़ थोड़ी देर सोचने के बाद सरेंडर करने के लिए बाहर आ गया  और तभी सीनियर ऑफिसर ने उसे लाने के लिए इशारा दिया एक छोटी नाव उसके पास गई और उसे हथकड़ी पहनकर घुटने के बल बैठा दिया और फिर नाव की छान बिन करने लगे तभी उन्हें पांच बाक्स मिले जिन्ह खोलने पर तीन बाक्स में बंदूकें और बम्ब मिले लेकिन बाकी के दो बाक्स में RDX था

इतना ज्यादा RDX देखते ही ऑफिसर शांत पड़ गया और उसने अपने चीफ़ को कॉन्टेक्ट किया और इन सब के  बारे में बताया तो अपने आप चीफ़ की जबान से ओह माय गॉड निकल गया 

"सारे चीज ले आओ और पीएमओ खबर करो " चीफ़ ने आर्डर दिया ।