14 मर्डर की तहकीकात ✅️
इसी बीच जेनिफर को होश आता है और वह दोनों को लड़ता देख जोर से चिल्लाती है , "रुक जाओ तुम दोनों , बंद करो ये लड़ाई l"
पर उसकी बात पर कोई ध्यान नहीं देता दोनों में लड़ाई अब भी जारी थी इसी बीच रॉबिन अपनी जेब से गन निकाल लेता है और चार्ली पर चलाने की कोशिश करता हैं चार्ली उसे गन चलाने से रोकने की कोशिश करता हैं इसी बीच गन चल जाती है और गोली जेनिफर के बगल से जाकर दीवार में लग जाती है l
गोली देखकर जेनिफर मौत के डर से कांप जाती है क्योंकि वह अभी बाल बाल बची हैं और अपनी जान बचाने के लिए वह एक कोने मे दुबक जाती है और उनसे लड़ाई बंद करने की गुहार लगाती हैं पर उसकी बातों पर कोई ध्यान नहीं देता l
रॉबिन पर तो मानो खून सवार हो गया था और चार्ली उसे रोकना चाहता था पर उसे काबु करना उसके लिए इतना आसान नहीं था l डिटेक्टिव चार्ली उसे बातों में उलझा कर उसका ध्यान बंटाता हैं और अचानक से उस पर वार कर देता है जिससे उसके हाथों से छिटक कर गन दूर जाकर गिरती है यह देख चार्ली उसे तुरंत जोरदार पंच मारता है जिससे वह गिर जाता है l बार-बार मार खाने के बाद रॉबिन को लगता है कि वह अब इस आदमी के आगे टिक नहीं पाएगा तो वह अपनी जान बचाने के लिए मौका देखकर भाग जाता है l
उसके जाने के बाद डिटेक्टिव चार्ली जेनिफर से ," डरों मत बाहर आ जाओ, वो भाग गया, लेकिन यह था कौन जो तुमसे मार पीट कर रहा था ? "
"यह मेरा पुराना कस्टमर है, मैं उससे कोई रिलेशन नहीं रखना चाहती फिर भी जबरदस्ती मेरे पीछे पड़ा है और आय दिन आकर मुझे परेशान करता रहता है l"
"तो तुम पुलिस को रिपोर्ट क्यों नहीं करती ?"
"सर ! वो एक बहुत बड़ा गुंडा हैं और वो कुछ भी कर सकता है, उससे तो पुलिस वाले भी डरते हैं l राॅनी जिंदा था तो उसे लेकर मुझे हमेशा धमकाते रहता था और अब तो राॅनी ही नहीं रहा तो अब मुझे उसकी धमकियों से डर ही नहीं लगता और यह बात उसे बर्दाश्त नहीं होती इसलिए मुझे हमेशा परेशान करने चला आता है l "
डिटेक्टिव चार्ली, " ठीक है आगे से तुम अपना ध्यान रखना l
जेनिफर ," धन्यवाद मेरी जान बचाने के लिए l "
चार्ली , " ठीक है , बोलकर वह वहां से लंगड़ाते हुए चला जाता है l
****
पुलिस स्टेशन में एक कॉल आता है , हाइवे के पास किसी का मर्डर हो गया है l यह सूचना मिलते ही पुलिस की टीम कत्ल की तहकीकात करने के लिए क्राइम स्पॉट पर पहुंच जाती है l
पुलिस की टीम कत्ल की तहकीकात कर ही रही थी इसी बीच एक आदमी क्राइम स्पॉट की तरफ बढ़ता है l उस आदमी को क्राइम स्पॉट की तरफ बढ़ता देखकर पुलिसकर्मी उसे रोकते हुए , " तुम्हें दिख नहीं रहा यह क्राइम स्पॉट है l
" तुम उधर कहां जा रहे हो "?
आदमी, " मैं एफबीआई एजेंट गंभीर , इस केस को इन्वेस्टिगेशन करने आया हूं l"
पुलिसकर्मी, " मैं कैसे मान लूँ, तुम "एफबीआई" एजेंट हो ? वैसे भी तुम्हारे आने के बारे मे हमारे पास कोई सूचना नहीं है l
एजेंट गंभीर , " ये देखो मेरी आई डी , और मुझे एफबीआई की तरफ से इस केस को साल्व करने के लिए नियुक्त किया गया है l
पुलिसकर्मी उसकी आई डी लेकर ध्यान से देखता है l
एजेंट गंभीर , "अगर तुमने मेरी आई डी देख ली हो तो क्या अब मैं तुम्हारे इन्वेस्टिगेशन ऑफीसर से मिल सकता हूँ l"
पुलिसकर्मी, " इन्वेस्टिगेशन ऑफीसर एम्बुलेंस के दूसरी तरफ़ हैं आप वहाँ जाकर उनसे मिल सकते हैं l
धन्यवाद बोलकर ....एजेंट गंभीर इन्वेस्टिगेशन ऑफीसर से मिलने जाता हैं l साथ ही उस तरफ जाते हुए वह क्राइम स्पॉट पर ध्यान से नजर डालता है और अपने स्पेशल एडवांस्ड टेक्नोलॉजी से लैस चशमे पहनकर कुछ क्लू ढूंढता है और जगह का निरीक्षण करते हुए क्राइम सीन को अपने चश्मे में रिकार्ड कर लेता है l चश्मे का लेंस सेट कर हर बारीक से बारीक चीज़ पर नजर डालता है और फोटो क्लिक करता हैं l
इन्वेस्टिगेशन ऑफीसर को ढूंढते हुए वह एम्बुलेंस के पास पहुंचता हैं पर उससे पहले ,अपने स्पेशल चश्मे को उतारकर अपनी जेब में रख लेता है और इन्वेस्टिगेशन ऑफीसर को ढूंढता हैं l
इन्वेस्टिगेशन ऑफीसर को ढूंढ़ते हुए वह चारों ओर अपनी सरसरी निगाह डालते हुए आगे बढ़ता है और देखता है की क्राइम स्पॉट रेल्वे ट्रैक के किनारे हैं और डेड बॉडी रेल्वे ट्रैक से थोड़ी दूर मिली थी इसका मतलब यदि वह रेल्वे ट्रैक के आसपास सुराग ढूंढने की कोशिश करेगा तो उसे वहां कत्ल से जुड़े कुछ सुराग जरूर मिल सकते हैं l
ऐसा सोचकर वह इन्वेस्टिगेशन ऑफीसर से अपना ध्यान हटा कर रेल्वे ट्रैक की तरफ बढ़ जाता है और वहां आसपास सुराग ढूंढने की कोशिश करता हैं l
क्या रेल्वे ट्रैक के आसपास एजेंट गंभीर को कोई सुराग मिलेगा ?
जानने के लिए पढ़ते रहिए ...
" प्रहेलिका (एक तलाश) "