David Riya को Vicky के पास जाते हुए देखता है। गुस्से में David की आँखें लाल हो जाती हैं।
Riya Vicky के पास जाती है।
Riya: तू यहाँ कैसे?
Vicky: Of course, तुझे लेने के लिए आया हूँ।
Riya: इतनी मेहरबानी!
Vicky: क्या करूँ, मेरा दिल बहुत बड़ा है ना।
Riya हल्का सा हँसती है।
Riya: अब चलें? सारी बातें यहीं करनी हैं? वैसे तेरी car कहाँ है? दिखाई नहीं दे रही।
Vicky अपनी उँगली एक bike की तरफ करता है और कहता है—
Vicky: यह रही आज की हमारी car.
Riya: मगर यह तो bike है। क्या यह तेरी है?
Vicky: मान ले, आज हमारी car यही है। अब चलते हैं। बहुत देर हो गई है। सारी पूछताछ यहीं करेगी क्या?
Riya: अच्छा, चलते हैं।
Riya और Vicky जा ही रहे होते हैं, तभी Riya की heel वाली sandal टूट जाती है, जिसके कारण Riya का पैर मुड़ जाता है और उसका balance loose हो जाता है।
वह गिरने ही वाली होती है, तभी Vicky उसे पकड़ लेता है। Riya को गिरता हुआ देखकर David भी उसके पास आता है। वह देखता है कि Vicky का हाथ Riya की कमर पर होता है।
David: क्या तुम ठीक हो?
Riya: लगता है, sir, मेरा पैर मुड़ गया है।
David: रुको, मुझे देखने दो।
David Riya का पैर check करने वाला ही होता है, तभी Vicky उससे पहले Riya का पैर check करने लगता है।
यह देखकर David को बहुत गुस्सा आता है, मगर वह अपना गुस्सा दिखाता नहीं है। लेकिन Vicky को Riya का पैर छूते हुए देखकर उसे गुस्सा आ जाता है। वह गुस्से में कहता है—
David: क्या तुम doctor हो?
David Riya से कहता है—
David: चलो, मैं तुम्हें hospital ले चलता हूँ।
मगर Riya तुरंत इनकार कर देती है और कहती है—
Riya: Sir, इतनी बड़ी बात भी नहीं है कि इसके लिए hospital जाऊँ। घर जाकर दवाई लगा लूँगी, ठीक हो जाएगा।
Riya Vicky से कहती है—
Riya: अब घर चलें।
तभी David कहता है—
David: आओ, मैं तुम्हें car में छोड़ देता हूँ।
Riya: नहीं sir, मैं चली जाऊँगी।
David: तुम्हारे पैर में चोट लगी है। तुम कैसे जाओगी, वो भी इस bike पर? मैं तुम्हें अपनी car में छोड़ देता हूँ।
Riya: आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, sir. इतनी भी चोट नहीं लगी है। मैं manage कर लूँगी। अब मैं चलती हूँ।
इतना कहकर Riya, Vicky के साथ bike पर बैठकर चली जाती है। David खड़े होकर उन्हें जाते हुए देखता है।
David: तुम मुझे क्यों मजबूर करती हो यह सब करने के लिए? अब जो भी होगा, उसमें मेरी गलती नहीं है।
यह कहकर David शांति से अपनी car की तरफ जाता है। जब वह अपनी car की तरफ जाता है, उसके चेहरे पर न ही कोई गुस्सा होता है और न ही कोई और expression। वह सीधे जाकर अपनी car में बैठता है और वहाँ से चला जाता है।
वहीं दूसरी जगह — Vicky और Riya
Vicky bike रोकता है। दोनों bike से उतरते हैं।
Vicky: लो, हम घर पहुँच गए।
Riya bike से उतरकर घर जा ही रही होती है, तभी Vicky उसे रोकता है।
Vicky: मुझे तुमसे कुछ पूछना है।
Riya: हाँ, पूछो।
Vicky: क्या तेरे और तेरे Boss के बीच में कुछ चल रहा है क्या? जैसे उसका behaviour था, ऐसा लगा नहीं कि वह सिर्फ तेरा Boss है। Boss से कुछ ज्यादा ही लग रहा था।
Riya: तू कुछ ज्यादा ही सोच रहा है। उनका nature ही ऐसा है।
Vicky: मुझे तो नहीं लगा। जैसे वह तुम्हारी फिक्र कर रहा था।
Riya: तू बहुत ज्यादा सोच रहा है। अब मैं घर जा रही हूँ।
Riya दरवाजा खोलकर अपने घर के अंदर चली जाती है।
अगले दिन
आम दिनों की तरह Riya अपना काम कर रही होती है। तभी Mr. Alex वहाँ आता है और Riya और उसके साथ कुछ colleagues के नाम लेता है और कहता है—
Mr. Alex: शाम को एक जरूरी meeting है और उसके बाद एक business dinner. तो आप लोग शाम को Mr. David के साथ जाएँगे।
यह कहकर Mr. Alex वहाँ से चले जाते हैं।
शाम के समय
Riya और उसके colleagues meeting में जाने के लिए office से निकलते हैं। Riya और उसकी एक colleague, जिसका नाम Preeti होता है, David की car में बैठते हैं और बाकी के colleagues दूसरी car में।
सब लोग meeting में जाते हैं और अच्छे से meeting attend करते हैं। उसके बाद सब लोग एक hotel में जाते हैं business dinner के लिए।
जैसे ही वे लोग dinner के लिए hotel में जाते हैं, Riya को hotel देखते ही उस दिन का वह हादसा याद आ जाता है। वह थोड़ी अंदर से डर जाती है। फिर भी वह हिम्मत करके hotel के अंदर जाती है और जिस room में dinner होता है, वहाँ सबके साथ जाती है और सब लोगों के साथ chair पर बैठ जाती है।
सब कुछ normal चल रहा था। सब आराम से खाना खा रहे थे। उसी दौरान Riya के हाथ से उसकी dress पर खाना गिर जाता है।
वह अपने कपड़े साफ करने के लिए washroom जाती है। Riya अपने कपड़े साफ करके washroom से बाहर निकलती है और उस area को देखती है। उसे सब कुछ अभी भी याद होता है। फिर वह ध्यान न देते हुए वापस dinner के लिए जाने लगती है।
तभी उसे dinner room के बाहर David phone पर बात करते हुए दिखाई देता है। वह अंदर जाने ही वाली होती है, तभी light चली जाती है।
Riya एकदम से डरकर अपने कदम पीछे हटा लेती है। तभी David उसका हाथ पकड़ता है और उससे कहता है—
David: डरो मत।
जैसे ही Riya ने “डरो मत” सुना, उसे उस दिन का सब कुछ याद आ गया। जिस इंसान ने उस दिन Riya को जबरदस्ती kiss किया था, उसने भी उसे kiss करने से पहले यही कहा था—“डरो मत।”
इतना सुनकर Riya अपना हाथ खींचती है और एकदम से उसका balance loose हो जाता है। वह गिर जाती है। तभी David उसके पास आता है और उसी समय तुरंत light आ जाती है।
Riya काँपती हुई आवाज में कहती है—
Riya: उस दिन भी आप ही थे ना?
Riya: (अपने मन में सोचती है) वही आवाज, चलने का तरीका... मैंने video में देखा था। पीछे से भी उसी इंसान की तरह दिखते हैं। यह कोई इत्तेफाक नहीं हो सकता।
David: किस दिन? और तुम इतना डर क्यों रही हो मुझसे?
David Riya को उठाने की कोशिश करता है, मगर Riya डर के मारे उसका हाथ झटक देती है।
Riya: हाथ मत लगाइए मुझे। उस दिन भी आप ही थे ना? उस दिन आपने ही वो हरकत की थी ना? आपने ही मुझे kiss किया था ना उस दिन?
यह सुनकर David थोड़ा सा shock हो जाता है। उसे यह सोचकर हैरानी होती है कि Riya को कैसे पता चला कि उस दिन वही था।
David: तुम्हें कोई गलतफहमी हुई है।
Riya: मुझे कोई गलतफहमी नहीं हुई है। वही आवाज है आपकी और आपका चलने का तरीका भी वैसा ही है। आप पीछे से भी उसी इंसान की तरह ही दिखते हैं।
David: किस इंसान की तरह? मुझे लगता है, तुम्हें कोई गलतफहमी हुई है।
Riya थोड़ी तेज आवाज में कहती है—
Riya: मुझे कोई गलतफहमी नहीं हुई है।
इतना कहकर Riya वहाँ से चली जाती है। David उसके पीछे-पीछे आता है।
Riya hotel से बाहर निकलती है। तभी उसे Vicky का phone आता है।
Riya phone उठाती है।
Riya: Hello Vicky.
Vicky: क्या तुम मुझे hospital से लेने आ सकती हो?
Riya: क्या हुआ? सब कुछ ठीक तो है ना? तू hospital में क्या कर रहा है?
Vicky: Phone पर ही सारी enquiry करेगी क्या?
Riya: अच्छा, मैं अभी निकलती हूँ।
इतना कहकर Riya तुरंत taxi लेकर hospital के लिए निकल जाती है।
David Riya को ढूँढते हुए बाहर आता है, मगर उसे Riya कहीं दिखाई नहीं देती। David Riya के phone पर call करता है, मगर Riya उसके phone का जवाब नहीं देती है।
David गुस्से में phone जमीन पर फेंकता है।
David: मैं इतना करीब पहुँच गया था तुम्हारे... अब मैं तुम्हें इतनी आसानी से जाने नहीं दे सकता।