ऐसे ही दिन बीतते गए। हमारी eye contact अब थोड़ी ज़्यादा होने लगी, जैसे चलते वक्त या पढ़ाई करते वक्त। ऐसे ही 10th class में स्वतंत्रता दिवस आया।
उस दिन मेरी crush वहाँ soldier या वो commander जैसे कपड़ों में... क्या लग रही थी यार, बता नहीं सकती हूँ, लेकिन बताऊँगी। उसे देखकर तो मेरे गाल लाल हो गए थे, लेकिन अचानक ही मेरी खुशी उदासी में बदल गई।
क्योंकि मेरे सामने से दो लड़कियाँ बात कर रही थीं कि Julian और Diya एक-दूसरे के लिए कितने ज़्यादा जँच रहे हैं। मेरा तो दिल ही टूट गया कि क्या! 😭 ऐसे जैसे किसी ने करेला खिला दिया हो ओर में उसे मुंह में रखे रो रही हु है उस वक्त मुझे किसी कटा जैसा चुभा था लेकिन क्या फिलिंग थी पता नहीं।
मुझे उस दिन इतना ज़्यादा बुरा लगा कि मैं दोबारा Julian को देख नहीं सकी। सच में, क्योंकि Diya बहुत ही ज़्यादा खूबसूरत थी, गोरी थी। Julian भी तो... मुझे लगा कि वो मुझे क्यों देखेगा भला, क्योंकि मैं साँवली हूँ और कैसी दिखती हूँ।
हाय, उस दिन मैं बहुत ज़्यादा उदास थी।
आगे चलते हैं अब, यार। मुझे उस वक्त chicken pox भी हुआ था। मेरे चेहरे पर दाग की कमी नहीं थी। मैं दो चोटियों वाली, short height की थी। बोलो! 😒
उस स्वतंत्रता दिवस के दिन ही उदास थी और आखिर में एक फूल की माला अपने सिर में रखकर थोड़ा खुश होने की कोशिश कर रही थी, क्योंकि स्कूल की छुट्टी यानी बंद होने का time आ रहा था। दूर से मेरा crush मुझे देख रहा था, लेकिन मुझे दाग की वजह से इतनी ज़्यादा शर्म आई कि नज़रें मिली ही नहीं।
वो भी फूलों की माला तोड़कर यहाँ-वहाँ फेंकने लगा। मैं अपनी फूलों वाली माला घर ले आई, लेकिन रास्ते में चप्पल खरीदने दुकान में चली गई।
मेरे साथ मेरा भाई था। जब मैं वापस आई, तो मेरी cycle की डलिया में एक फूल था। मैं बोली, "भाई, ये किसने दिया?" उसने बोला, "एक लड़का।" और क्या! मेरे मन में लड्डू फूटा! 😂🤣
मैं हद से ज़्यादा जानने की कोशिश करने लगी कि कहीं वो Julian तो नहीं। मैं पूरे रास्ते पूछती रही कि क्या वो मोटा-सा था? Commander के कपड़ों में था? वो कैसा दिखता था? हालाँकि, उस दिन बस यही सवाल रह गया।
लेकिन मैं उस फूल को आज भी सँभालकर रखती हूँ। भले ही दिया हो या नहीं दिया हो, पता नहीं, लेकिन मेरा मन रखने के लिए कहा, इसीलिए रखा। वो एक गेंदे का फूल था, दोस्तों! 🌼😂
मैं उस रात सो भी नहीं पाई। ये imagine करते हुए कि हो सकता है उसने ये फूल दिया हो, मेरा शरीर गर्म होने लगा था। फिर सवाल आया कि क्या उसने सच में वो फूल मेरी डलिया में दिया होगा?
आपको क्या लगता है, दोस्तों? क्या वो फूल Julian ने Nisha यानी मुझे दिया होगा या नहीं? 😂🤣
और ये भी बताना ज़रूर कि क्या आपके साथ भी ऐसा कुछ हुआ है, जिसने आपका दिन बना दिया हो? अगर हुआ है, तो ज़रूर बताइए कैसे और क्या उस रात आप सो पाए थे? हाँ! 😂🤣
Countie.....
✍️ A.Shadow 🖤 All Rights Reserved ©