Prahelika (Ek Talaash) - 18 - Missing in Hindi Thriller by Devaki Singh books and stories PDF | प्रहेलिका (एक तलाश ) - 18 - गायब

Featured Books
Categories
Share

प्रहेलिका (एक तलाश ) - 18 - गायब

💖💖18 जॉय का खोना 

थोड़ी देर बाद , आकाश मे काले बादल देखकर वह अपने ख्याल से बाहर आता है और सोचता है तेज बारिश आने वाली है , अब मुझे जॉय को लेकर घर चलना चाहिए l 

यह सोचकर वह जॉय को इधर-उधर ढूंढता हैं ...... पर वह उसे कहीं नहीं दिखाई देता l वह अपने आप से कहता है, ये बच्चा भी न पता नहीं कहाँ चला गया l अब इसे मैं कहाँ ढूँढ़ू l

जॉय....... जॉय. ...... चिल्लाते हुए वह आवाज लगाता हैं और परेशान होकर फिर इधर उधर ढूंढने लगता हैं l 

जॉय के न मिलने पर वह तनाव में आने लगता है उसे फिर से दो साल पहले की जोश के साथ हुई घटना याद आने लगती है l जिससे वह नर्वस होने लगता है उसके हाथ पैर ठंडे पड़ने लगते हैं , वह बदहवास सा जॉय को ढूंढता हैं और जॉय ......जॉय ..... चिल्ला कर आवाज लगाता है l

दानिश की आवाज सुनकर जॉय , "हैलो डैड , मैं इधर हूँ l

जॉय की आवाज़ सुनकर दानिश उस ओर देखता है जहाँ जॉय खेल रहा था, वह देखता है , जॉय उसके सामने ही था पर चारों ओर से बच्चों से घिरे होने के कारण उसे दिखाई नहीं दिया और खेल के शोर शराबे में जॉय तक उसकी आवाज नहीं पहुंच पायी l

जब दानिश उसे अपने सामने देखता है तो चैन की साँस लेता है और दौड़कर उसे गले लगा लेता है l इस वक़्त उसकी आँखों में खुशी के आँसू थे l

उसकी ऐसी हरकत देखकर, " जॉय क्या हुआ डैड ,आप रो क्यों रहे हैं ?"

कुछ नहीं बेटा , चलो अब हम घर चलते हैं, वैसे भी काले बादलों को देखकर लगता है बारिश आने वाली हैं l

जॉय, " नहीं डैड, अभी मुझे और खेलना हैं फिर कैरोसोल की ओर उँगली करते हुए डैड मुझे उस झूले पर झूलना हैं l

दानिश , "नहीं बेटा , फिर कभी "

"डैड प्लीज " 
" प्लीज डैड चलिए ना मुझे कैरोसोल (हॉर्स स्विंग राइडिंग) पर झूलना हैं l "

जॉय देखता है उसके डैड नहीं मान रहे हैं तो फिर प्यारा-सा क्यूट फेश बनाते हुए , प्लीज़ डैड सिर्फ एक बार l

" प्लीज़ डैड , आप वर्ल्ड के बेस्ट डैड हो l "

" प्लीज़ डैड प्लीज़ , इसके बाद हम सीधे घर चलेंगे l"

दानिश उसका क्यूट फेश देख और उसकी प्यारी बातों से पिघल जाता है और कहता है , ठीक हैं पर इसके बाद कोई जिद्द नहीं, झूला झूलने के बाद हम सीधे घर चलेंगे l

ओके डैड , बोलकर वह 
ooooo yeee
करके खुशी से गोल गोल घूमने लगता है l

"उसकी खुशी देखकर दानिश भी बहुत खुश होता है और कहता है, बेटा तुम यहीं रुको, मैं तुम्हारे लिए टिकट लेकर आता हूँ l "

"ओके डैड " 

दानिश टिकट खिड़की से कैरोसोल की टिकट लेता है और जॉय को झूले पर बिठाता हैं l
जॉय कैरोसोल पर बैठ कर बहुत खुश होता है और साथ में खुशी से चिल्लाता हैं 
oooooo yeeeeee 

उसकी खुशी देखकर पास में खड़ा दानिश भी खुश होता है l वह जॉय को झूलते देख रहा था तभी उसे चक्कर सा आने लगता है और बेहोश हो जाता है l

  जब उसे होश आता है तो वह खुद को बीच सड़क में पाता है l वह देखता है ,एक गाड़ी उसे टक्कर मारने वाली हैं तो वह तुरंत ही सड़क के दूसरी साइड कूद जाता है और अपनी जान बचाता है l

वह वहाँ चारों ओर अपने बेटे जॉय को ढूंढता है पर वह उसे नहीं मिलता है l वह उसे ढूंढते हुए पार्क में जाता है , जॉय... जॉय चिल्ला कर उसे आवाज देता हैं , पर कोई जबाब नहीं आता है l वह पार्क में इधर-उधर भाग कर जॉय को ढूंढने की कोशिश करता है पर वह उसे वहां नहीं मिलता l 

वह पार्क में जॉय को ढूंढ ही रहा था तभी उसकी नजर बेंच पर बैठे एक बच्चे पर पड़ती है जो अपना मुह घुटने में छुपा कर रो रहा था , उसे देखकर उसे तसल्ली मिलती है l पास जाकर पूछता है , क्या हुआ बेटा ? तुम क्यों रो रहे हो ?

उसका ऐसा सवाल सुनकर वह बच्चा मुह उठाकर ऊपर देखता है, उसकी शक़्ल देखकर दानिश की टेंशन फिर से बढ़ जाती हैं क्योंकि वह जॉय जैसी टी शर्ट पहने बच्चा जॉय नहीं कोई और था l

जॉय को न पाकर वह फिर से परेशान हो जाता है और उसे ढूंढने लगता है l बहुत देर ढूंढने के बाद जब वह नहीं मिलता है तो वह सोचता है जॉय कहीं घर तो नहीं चला गया.. यह सोचकर वह घर की ओर बढ़ जाता है l

घर पहुंच कर वह उसे पूरे घर के अंदर ढूंढता है पर वह नहीं मिलता है , फिर वह उसे अपने घर के बाहर ढूंढता है l

जॉय.... जॉय...... बोलकर उसे आवाज देता है पर न हीं कोई जवाब आता है और ना ही उसे जॉय कहीं दिखाई देता है l वह निराश होकर जॉय..... चिल्लाते हुए वहीं जमीन पर बैठ जाता है और रोने लगता है l वह नीचे बैठकर आकाश की ओर देखते हुए हाथ उठाकर जोर से चिल्लाता है जॉय....... तभी उसके शर्ट की बाजू से ओरिगामी गिरता है l

जिसे देखकर उसके मन में बहुत सारे शंका भरे सवाल पैदा हो जाते हैं l

****

  
एफबीआई एजेंट गंभीर पुलिस स्टेशन पहुंचता है रिसेप्शन पर जाकर रिसेप्शनिस्ट से कैप्टन के बारे में पूछता है.....  

जानने के लिए पढ़ते रहिए ...
" प्रहेलिका (एक तलाश) "