Episode-7
घुमक्कड़ जिज्ञासा की कला
नमस्कार दोस्तों! स्वागत है आप सभी का मातृभारती के इस प्लेटफॉर्म पर।
इस सीरीज़ के एक बेहद अनोखे और आपके होश उड़ा देने वाले सफ़र में।
मैं हूँ, आपका दोस्त... धर्मेंद्र कुमार।
तो चलिए, 'घुमक्कड़ जिज्ञासा' के अगले पड़ाव पर...
अपनी आँखें खोलिए, अपने दिमाग की खिड़कियों को साफ़ कीजिए और मेरे साथ चलिए एक ऐसी खोई हुई दृष्टि की खोज में, जो हमारे अपने ही घर में सदियों से हमारा इंतजार कर रही है!
आज पेश है हमारी इस नई सीरीज़ का बेहद धमाकेदार—एपिसोड!।
कुछ लोग सोचते हैं कि, घुमक्कड़ होने का मतलब बस इतना है कि बैग पैक किया, टिकट कटाई और किसी नई जगह पर निकल गए।
लेकिन सच कहूं तो सिर्फ जगह बदल लेना घुमक्कड़ी नहीं है!
घुमक्कड होना अपने आप में एक बहुत बड़ी कला है—
चीजों को गहराई से देखने की कला, सही सवाल पूछने की कला, और जो कुछ देखा सीखा है उसे अपनी जिंदगी से जोड़ने की कला।
इसी खूबसूरत कला को मैं अपनी इस किताब में "घुमक्कड जिज्ञासा" कहता हूं।
इस कला के तीन मुख्य स्तंभ हैं, जिनके बिना कोई भी सफर अधूरा है:-
Observe (देखना),
Question (पूछना),
और Connect (जोड़ना)।
आइए, इन्हें जरा करीब से समझते हैं कि ये कैसे हमारी सोच को बदलते हैं।
"Observe" – देखने की कला, हम सब देखते तो हैं, लेकिन बहुत कम लोग ऐसे होते हैं जो सच में "ऑब्जर्व" करते हैं।
देखना बहुत सतही होता है—जैसे हम किसी मॉल में घूमते हुए दुकानों को देखते हैं।
लेकिन ऑब्जर्व करना आपके समय और दिमाग की गहराई मांगता है।
जब आप पहली बार हवाई जहाज की खिड़की से नीचे धरती को देखते हैं, तो बचपन में स्कूल की क्लास में पढ़ी गई भूगोल (Geography) की किताब अचानक आपकी आंखों के सामने जी उठती है।
अगर आप सिर्फ देख रहे हैं, तो आपको नीचे केवल ज़मीन और पेड दिखेंगे। लेकिन, अगर आपकी "घुमक्कड जिज्ञासा" जागृत है, तो आप ऑब्जर्व करेंगे और आपके मन में विचार आएंगे:
ये नदियां बिल्कुल सांप की तरह लहराती हुई (zig- zag) क्यों बह रही हैं?
पहाडों के बीच ये खूबसूरत घाटियां कैसे और क्यों बनती हैं?
इंसानों के बनाए ये खेत बिल्कुल चौकोर क्यों दिखते हैं!
जबकि प्रकृति के बनाए जंगल इतने अनियमित और आजाद हैं?
किताबों में जिन 'कंटूर लाइन्स' रिवर बेसिन' और 'मैदानों' को हमने सिर्फ उबाऊ डायग्राम्स के रूप में देखा था।
वे हवाई सफर की ऊँचाई से एक असली और जीवंत नक्शा बन जाते हैं।
यही असली ऑब्जर्वेशन है!
"Question" –सवाल पूछने की हिम्मत जब आप किसी चीज को ध्यान से ऑब्जर्व करते हैं, तो उसके बाद आपके मन में स्वाभाविक रूप से सवाल पैदा होते हैं।
और सच मानिए, इंसान की सीख किताबों से नहीं, बल्कि एक 'सवाल' से ही शुरू होती है।
इसे समझाने के लिए मैं आपको एडवेंचर स्पोर्ट्स का एक उदाहरण देता हूँ।
जब आप हवा में तैरने के लिए पैराग्लाइडिंग करते हैं, तो जैसे ही आपके पैर जमीन छोड़ते हैं और आप हवा के झोंकों के बीच उड़ रहे होते हैं, तो आपके दिमाग में अचानक बचपन का एक पुराना सवाल लौट आता है—
यह पैराग्लाइडर आखिर नीचे गिर क्यों नहीं रहा? यही तो वह सिद्धांत था जिसे हमने स्कूल की भौतिकी की कक्षा में रटा था—
Lift, Air Pressure, और Gravity।
लेकिन क्लासरूम में वह सिर्फ एक रटने वाला फॉर्मूला था, आज हवा के बीच वह आपका एक साक्षात अनुभव बन चुका है।
उस उड़ान के दौरान आपका पूरा शरीर भौतिकी को महसूस करता है:
हवा का वह तेज दबाव जो आपके चेहरे पर लगता है!
आपका अपना वजन और हवा के बीच का वो नाजुक संतुलन! ऊँचाई और गति का वो अद्भुत अहसास!
बच्चों और स्कूल के दिनों की किताबों का वह रूखा विज्ञान अचानक आपके शरीर से होकर आपके दिमाग में उतर जाता है।
तब आपको समझ आता है कि विज्ञान कोई रटने का विषय नहीं, बल्कि इस दुनिया को महसूस करने का एक तरीका है।
"Connect" – जोडने की समझ 'घुमक्कड़ जिज्ञासा' की सबसे आखिरी और असली ताकत इसी तीसरे कदम में है—
चीजों को आपस में 'कनेक्ट' करना।
जो कुछ आपने स्कूल-Collage में पढ़ा, जो कुछ आपने सफर में देखा और जो महसूस किया—
उन सबको अपनी रोजमर्रा की जिंदगी और फैसलों से जोड़ देना।
चलिए, इसके लिए पहाड़ों की एक ट्रैकिंग का उदाहरण लेते हैं।
जब आप किसी ऊंचे पहाड पर चढ़ रहे होते हैं, तो वहां का रास्ता कभी सीधा नहीं होता।
रास्ता हमेशा टेढ़ा-मेढ़ा और घुमावदार (zig- zag) होता है।
पहाडों का वह रास्ता आपको जिंदगी का एक बहुत बड़ा पाठ पढ़ाता है कि सीधा रास्ता हमेशा सही या सुरक्षित रास्ता नहीं होता।
यही तो हमने गणित में पढ़ा था—Gradient (ढलान) और Slope (झुकाव) का सिद्धांत।
पहाड़ हमें बहुत शांति से सिखाते हैं:-
कम ढलान वाला रास्ता: लंबा होगा, थोड़ा समय ज्यादा लेगा, लेकिन वह सुरक्षित रास्ता होगा।
और, तीखा ढलान वाला रास्ता: छोटा जरूर दिखेगा, लेकिन वह बहुत जोखिम भरा और थका देने वाला होगा।
यही गणित का सिद्धांत हमारी असल जिंदगी में भी बिल्कुल सटीक लागू होता है।
जिंदगी में भी कई बार शॉर्टकट (तीखा ढलान) हमें मुश्किल में डाल देते हैं, जबकि धैर्य से चुना गया लंबा रास्ता (कम ढलान) हमें सुरक्षित मंजिल तक पहुंचाता है।
इतिहास, विज्ञान और जीवन—एक साथजब आप इस कला को सीख जाते हैं, तो आपके लिए कोई भी विषय अलग नहीं रह जाता।
जब आप किसी प्राचीन स्मारक को देखते हैं, तो इतिहास किताबों से बाहर आकर आपसे बातें करने लगता है। जब आप आसमान की ऊँचाई से धरती को देखते हैं, तो भूगोल समझ आता है।
जब आप समुद्र में तैरते हैं या हवा में उड़ते हैं, तो विज्ञान आपके रोम-रोम में महसूस होता है।
और जब आप इन सब अनुभवों को अपने जीवन से जोडते हैं—तो शिक्षा सिर्फ एक 'सिलेबस' या परीक्षा का जरिया नहीं रहती, वह आपकी आंतरिक समझदारी बन जाती है।
यह सीख बच्चों के लिए भी उतनी ही जरूरी है जितनी हम बडों के लिए।
अगर कोई छोटा बच्चा इस नजरिए से दुनिया को देखना शुरू करे, तो उसे समझ आएगा कि—"जो कुछ मैं अपनी स्कूल की किताबों में पढ़ रहा हूँ, वह सिर्फ कागज पर नहीं है, वह इस पूरी दुनिया में सचमुच मौजूद है।"
और अगर कोई उम्रदराज इंसान इसे समझे, तो उसे यह सुखद अहसास होगा कि—"जिंदगी में सीखना कभी ख़त्म नहीं होता।
यही इस 'घुमक्कड जिज्ञासा' की सबसे बड़ी जीत है। मैं आपको इस अध्याय के अंत में एक बहुत जरूरी और छोटा सा अभ्यास देना चाहता हूँ।
अगली बार जब भी आप अपने घर से बाहर किसी छोटी या बड़ी यात्रा पर निकलें, तो ये तीन चीजें जरूर कीजिएगा:-
Observe:अपने मोबाइल की स्क्रीन से नजरें हटाकर आसपास की चीजों को ध्यान से देखिए।
Question: अपने मन में कम से कम एक "क्यों?" का सवाल जरूर पूछिए कि यह चीज ऐसी क्यों है।
Connect: उस अनुभव को अपनी पुरानी पढ़ाई या अपनी जिंदगी की किसी परिस्थिति से जोड़कर देखिए।
बस इतना ही! यही छोटी सी आदत आपको एक साधारण टूरिस्ट से बदलकर एक सच्चा 'घुमक्कड जिज्ञासु' बना देगी।
क्योंकि घुमक्कड जिज्ञासा सिर्फ घूमने की एक आदत नहीं है
—"यह तो जीवन जीने और हर पल कुछ नया सीखने की एक खूबसूरत जीवन-शैली है"।
अपने यात्री साथी को फॉलो करें ताकि आने वाले एपिसोड्स के नोटिफिकेशन आपको मिलते रहें।
मिलते हैं दोस्तों, घुमक्कड़ जिज्ञासा के अगले एपिसोड में, तब तक के लिए पढ़ते रहें इस सीरीज़ को और अपना ख़्याल रखें।