Dangerous Love - 14 in Hindi Love Stories by muskan books and stories PDF | Dangerous Love - 14

The Author
Featured Books
Categories
Share

Dangerous Love - 14




शाम को David office से घर आता है और घर की नौकरानी को बुलाकर उससे Riya के बारे में पूछता है।
David: Riya कैसी है अब?
नौकरानी: उन्होंने सुबह से कुछ भी नहीं खाया है। मैं उनके लिए खाना लेकर गई थी, मगर उन्होंने खाना फेंक दिया।
David: तुम dining table पर खाना लगाओ। मैं उसे लेकर आता हूँ।
David सीढ़ियों से ऊपर कमरे की तरफ जाता है। वह कमरे का lock खोलकर अंदर जाता है।
कमरे के अंदर David देखता है कि Riya ने खुद को कितनी चोट लगा रखी है। यह देखकर वह कमरे से बाहर चला जाता है। कुछ देर बाद वह दोबारा आता है और Riya के पास जाकर उसके पैरों में बँधी chain खोल देता है।
David: देखो, तुमने खुद को कितनी चोट लगा ली है।
Riya: तुम दूर रहो मुझसे!
David, Riya का हाथ पकड़कर उसे अपने साथ चलने के लिए कहता है, मगर उसी समय Riya अपना हाथ छुड़ाकर साफ इनकार कर देती है।
David एक पल भी गँवाए बिना Riya को अपनी बाँहों में उठा लेता है। Riya मना करती रहती है, मगर David उसकी एक नहीं सुनता और उसे dining table की तरफ ले जाता है। वह Riya को सीधे dining table की कुर्सी पर बैठा देता है।
David नौकरानी से दवाई लाने के लिए कहता है। नौकरानी David को दवाई लाकर देती है।
David: आप ऊपर जाकर कमरे की अच्छी तरह सफाई कर दीजिए।
नौकरानी ऊपर कमरे की सफाई करने चली जाती है।
David, Riya के पैरों के पास नीचे बैठता है और दवाई लगाने के लिए अपने हाथ आगे बढ़ाता है, मगर Riya अपने पैर पीछे कर लेती है।
David उसके पैरों को पकड़कर अपनी तरफ करता है और सावधानी से दवाई लगाने लगता है।
इसके बाद David खाने के लिए कुर्सी पर बैठ जाता है। वह अपनी plate में खाना परोसकर Riya के सामने रख देता है, मगर Riya खाने की plate को हाथ तक नहीं लगाती।
David अपना phone उठाकर किसी को call करता है। फिर phone को table पर रखकर speaker on कर देता है।
तभी दूसरी तरफ से कोई phone उठाता है।
David बिना कुछ कहे phone काट देता है।
यह सुनते ही Riya अपनी कुर्सी से खड़ी हो जाती है।
Riya: तुमने मेरी माँ पर निगरानी रखी हुई है! तुम चाहते क्या हो?
David: फिलहाल तो मैं बस यही चाहता हूँ कि तुम यह खाना खा लो। और कुछ नहीं।
Riya: तुम मुझे फिर से धमका रहे हो!
David: चाहो तो आज़माकर देख लो।
Riya चुपचाप कुर्सी पर बैठकर खाना खाने लगती है।
थोड़ी देर बाद नौकरानी ऊपर से कमरे की सफाई करके नीचे आती है।
Riya: मैंने खाना खा लिया। अब मुझे बता सकते हो कि तुम्हारा मुझे यहाँ कब तक रखने का plan है?
उसी समय घर के main gate की घंटी बजती है। David नौकरानी से पूछता है कि कौन आया है।
नौकरानी: Sir, Mr Alex आए हैं।
नौकरानी, Riya को ऊपर कमरे में ले जाती है। जाते-जाते Riya सोच रही होती है कि वह किसी तरह Mr Alex से मिलकर उनकी मदद कैसे ले सकती है।
दूसरी तरफ…
Alex: Sir, आपने Miss Riya के लिए जो कपड़े मँगवाए थे, वे मैं लेकर आया हूँ।
वहीं, नौकरानी Riya को कमरे के अंदर छोड़कर बाहर से दरवाज़ा lock करने वाली होती है। उसी समय Riya पास रखा पानी का गिलास ज़मीन पर गिरा देती है।
आवाज़ सुनकर नौकरानी दरवाज़ा खोलकर अंदर आती है।
नौकरानी: आप थोड़ा पीछे हो जाइए। मैं अभी इसे साफ कर देती हूँ।
नौकरानी सफाई का सामान लेने के लिए कमरे से बाहर जाती है। इस दौरान वह कमरे का दरवाज़ा lock करना भूल जाती है। Riya इस मौके का फायदा उठाकर तुरंत कमरे से बाहर निकल जाती है।
Riya चुपचाप सीढ़ियों से नीचे आती है, ताकि Alex से मिलकर उसे भागने में मदद माँग सके। मगर जैसे ही वह नीचे पहुँचती है, वह देखती है कि Alex और David आपस में बात कर रहे हैं।
David: कोशिश करो कि मेरे बिना ही इस meeting को handle कर सको, क्योंकि मैं फिलहाल Riya को छोड़कर कहीं नहीं जा सकता।
Alex: मगर Sir, मुझे एक बात समझ नहीं आ रही है। Miss Riya को कैसे पता चला कि उस दिन hotel में वह आदमी आप ही थे?
Alex की यह बात सुनकर Riya हैरान रह जाती है।
David: यह तो मुझे भी नहीं पता कि उसे इतना यकीन कैसे था कि वह आदमी मैं ही था।
Alex: वैसे Sir, सब कुछ plan के हिसाब से सही चल रहा था। आपने Miss Riya को खुद से प्यार करवाने के लिए कितना अच्छा plan बनाया था। सही समय पर अपनी माँ का आना और Miss Riya के सामने तमाशा करना, फिर Miss Riya की माँ को बचाना और उनके लिए बारिश में भीगना… सब कुछ सही चल रहा था। अगर यह सब नहीं होता, तो अब तक Miss Riya आपसे पूरी तरह प्यार कर बैठती।
यह बात सुनकर Riya को अपने कानों पर विश्वास नहीं होता। उसे एहसास होता है कि उसके साथ जो कुछ भी हुआ, वह सब एक plan का हिस्सा था। David ने सोच-समझकर उसे अपने जाल में फँसाया था।
नौकरानी कमरे में सफाई करने जाती है, मगर वहाँ Riya नहीं होती। वह उसे पूरे कमरे में ढूँढ़ती है। फिर ढूँढ़ते-ढूँढ़ते कमरे से बाहर आती है और देखती है कि Riya सीढ़ियों पर खड़ी है।
नौकरानी: Miss Riya, आप यहाँ क्या कर रही हैं?
नौकरानी की आवाज़ सुनकर Riya चौंक जाती है। वह घबराकर पीछे मुड़ती है। उसी समय David भी नौकरानी की आवाज़ सुन लेता है और उसकी नज़रें Riya की तरफ चली जाती हैं।
David, Riya को देखकर सोचने लगता है कि कहीं उसने उनकी बातें सुन तो नहीं लीं।
Riya समझ जाती है कि अब यहाँ से छिपकर निकलने का कोई फायदा नहीं है। वह धीरे-धीरे सीढ़ियों से उतरती है और सीधे David के सामने जाकर खड़ी हो जाती है।
Riya: (गुस्से में) एक सोची-समझी साज़िश! पूरा plan बनाकर मुझे उसमें फँसाया गया है। Well done, Mr David! आपने और आपके assistant ने बहुत अच्छा plan बनाया था
Mr David, ज़रा आप मुझे बताएँगे कि आपने मेरे साथ ऐसा क्यों किया?
David, Riya के पास जाता है और उसका हाथ पकड़ लेता है।
David: क्योंकि तुम सोच भी नहीं सकतीं कि मैं तुमसे कितना प्यार करता हूँ।
Riya अपना हाथ एक झटके से पीछे खींच लेती है और गुस्से में कहती है—
Riya: तुम इसे प्यार कहते हो? ज़रा मेरी तरफ देखो! मेरी हालत देखो! इसे तुम प्यार कहते हो? तुमने मुझे एक showpiece की तरह अपने घर में रख रखा है। इसे तुम प्यार कहते हो?
Congratulations, Mr David! आप लगभग अपने plan में कामयाब हो चुके थे। अगर मुझे तुम्हारा असली चेहरा नहीं पता चलता, तो मैं तुम्हारे झूठे प्यार के जाल में पूरी तरह फँस चुकी होती।
David, Riya का हाथ पकड़कर उसे ऊपर कमरे में ले जाने की कोशिश करता है, मगर Riya उसके साथ जाने से इनकार कर देती है।
David: Riya, हमारे कमरे में चलकर बात करते हैं। चलो यहाँ से।
Riya: कैसा हमारा कमरा? वह हमारा नहीं, तुम्हारा कमरा है। यह बात ध्यान रखना! मैं अपनी मर्ज़ी से यहाँ नहीं हूँ। तुमने मुझे ज़बरदस्ती यहाँ रखा हुआ है।
David, Riya का हाथ पकड़कर उसे ज़बरदस्ती कमरे में ले जाता है।
कमरे के अंदर पहुँचते ही Riya अपना हाथ छुड़ाती है और David को ज़ोरदार थप्पड़ मार देती है।
Riya: आइंदा मुझे हाथ लगाने से पहले यह थप्पड़ याद रखना