राहुल ऑफिस की बिल्डिंग से बाहर निकला तो शाम हो चुकी थी.
आज का दिन उसके लिए बहुत खास था.
जिस लडके को कुछ समय पहले तक ऑफिस में कोई ठीक से जानता तक नहीं था, आज उसी राहुल की पहली बडी जीत की चर्चा हर किसी की जुबान पर थी.
लेकिन राहुल के चेहरे पर जीत की खुशी ज्यादा देर नहीं टिक पाई.
उसके दिमाग में बार- बार एक ही अक्षर घूम रहा था—
R
वही अक्षर.
जो पिछले कुछ दिनों से उसके अतीत की तरह उसका पीछा कर रहा था.
राहुल ने अपना फोन निकाला.
उसने पुराने मैसेज फिर से पढे.
तुम्हें लगता है तुम अपनी नई जिंदगी शुरू कर चुके हो?
फिर दूसरा मैसेज—
अतीत कभी पीछे नहीं छूटता।
और सबसे आखिर में—
R”
राहुल ने फोन बंद कर दिया.
उसे खुद नहीं पता था कि R आखिर कौन है.
लेकिन उसे एक बात जरूर महसूस हो रही थी—
R का उससे कोई गहरा रिश्ता था.
अगली सुबह शहर के एक बडे बिजनेस क्लब में कई नामी उद्योगपति एक Meeting के लिए जमा हुए थे.
Meeting शुरू होने से पहले ही एक आदमी ने अचानक कहा—
क्या आपने सुना? R का नाम फिर से सामने आया है।
कमरे में बैठे लोग एक- दूसरे की तरफ देखने लगे.
एक बुजुर्ग बिजनेसमैन ने चश्मा उतारकर पूछा—
तुम्हें यकीन है कि वही R?
हाँ।
लेकिन R तो.
वह अपनी बात पूरी नहीं कर पाया.
दूसरे आदमी ने धीमे स्वर में कहा—
R के बारे में जितना कम जानो, उतना अच्छा है।
तीसरे व्यक्ति ने पूछा—
आखिर R था कौन?
कुछ पल खामोशी रही.
फिर एक पुराने उद्योगपति ने कहा—
आज से कुछ साल पहले बिजनेस जगत में एक ऐसा नाम था, जिसे देखकर बडे- बडे लोग सावधान हो जाते थे।
R?
हाँ. R।
उसकी उम्र भी तो बहुत ज्यादा नहीं थी।
उम्र कम थी, लेकिन दिमाग.
वह आदमी रुक गया.
दिमाग किसी पुराने खिलाडी जैसा था।
कमरे में बैठे लोग ध्यान से सुनने लगे.
R ने कई ऐसी कंपनियों को बचाया था जिन्हें बाकी लोग खत्म मान चुके थे।
और कुछ कंपनियों को खरीदकर उन्हें कुछ ही समय में कई गुना बडा कर दिया था।
एक आदमी ने पूछा—
फिर वो अचानक गायब क्यों हो गया?
बुजुर्ग उद्योगपति का चेहरा गंभीर हो गया.
क्योंकि एक रात सब कुछ बदल गया था।
क्या हुआ था?
उस रात के बाद R का नाम बिजनेस की दुनिया से गायब हो गया।
मर गया था?
बुजुर्ग ने सिर हिलाया.
किसी के पास कोई पक्का जवाब नहीं है।
उधर राहुल को इन बातों की जरा भी जानकारी नहीं थी.
वह ऑफिस में बैठकर अपने नए project की फाइल देख रहा था.
तभी मैनेजर ने उसे बुलाया.
राहुल, आज एक खास Meeting है।
जी सर।
एक बडे बिजनेस ग्रुप के लोग आ रहे हैं. हमें अपना project उनके सामने रखना है।
राहुल ने सिर हिलाया.
मैं तैयारी कर लूंगा।
मैनेजर ने जाते- जाते कहा—
और हाँ, इस बार तुम Presentation दोगे।
राहुल के चेहरे पर हल्की मुस्कान आई.
जी।
वह काम में लग गया.
लेकिन तभी उसकी नजर कंप्यूटर स्क्रीन पर पडी.
project की एक पुरानी फाइल खुली थी.
फाइल के आखिरी पन्ने पर किसी पुराने अधिकारी के हस्ताक्षर थे.
सिर्फ एक अक्षर—
R
राहुल अचानक रुक गया.
उसकी आंखें उस अक्षर पर टिक गईं.
कुछ पल के लिए उसके सिर में तेज दर्द हुआ.
उसे एक धुंधली तस्वीर दिखाई दी.
एक बडा ऑफिस.
कांच की दीवारें.
कई लोग उसके सामने बैठे हुए.
और एक आवाज—
सर, फैसला सिर्फ आप ही ले सकते हैं।
राहुल ने आंखें बंद कर लीं.
अगले ही पल सब कुछ गायब हो गया.
राहुल!
विक्रम की आवाज सुनकर वह चौंक गया.
क्या हुआ?
राहुल ने स्क्रीन बंद कर दी.
कुछ नहीं।
विक्रम ने पूछा—
तबीयत ठीक है?
हाँ।
लेकिन राहुल जानता था कि कुछ ठीक नहीं था.
उस अक्षर को देखकर उसके अंदर कोई पुरानी चीज जाग उठी थी.
शाम की Meeting शुरू हुई.
बडे बिजनेस ग्रुप के प्रतिनिधि सामने बैठे थे.
राहुल ने Presentation शुरू किया.
पहले कुछ मिनट सामान्य रहे.
फिर उसने कंपनी की रणनीति समझानी शुरू की.
सामने बैठे एक बुजुर्ग बिजनेसमैन अचानक उसकी आवाज सुनकर चौंक गए.
उन्होंने राहुल को ध्यान से देखा.
उनके चेहरे पर हैरानी थी.
राहुल ने स्क्रीन पर अगला स्लाइड खोला.
उसमें एक रणनीति का मॉडल था.
बुजुर्ग व्यक्ति की आंखें फैल गईं.
उन्होंने तुरंत पूछा—
ये मॉडल तुमने बनाया है?
जी।
किससे सीखा?
राहुल कुछ पल चुप रहा.
पता नहीं।
मतलब?
मैंने बस. खुद समझा।
वह व्यक्ति कुर्सी से थोडा आगे झुक गया.
तुम्हारा नाम राहुल है?
जी।
उसने धीरे से कहा—
अजीब है.
राहुल ने पूछा—
क्या?
वह व्यक्ति कुछ कहने ही वाला था कि उसके साथ बैठे दूसरे आदमी ने उसका हाथ पकड लिया.
अभी नहीं।
राहुल ने दोनों को देखा.
उसके मन में सवाल उठने लगे.
Meeting खत्म होने के बाद वह बुजुर्ग व्यक्ति बाहर जाते समय एक बार फिर राहुल के सामने रुका.
उसने राहुल को ऊपर से नीचे तक देखा.
फिर पूछा—
क्या तुम्हें अपने पुराने जीवन के बारे में कुछ याद है?
राहुल का चेहरा गंभीर हो गया.
नहीं।
वह आदमी कुछ सेकंड उसे देखता रहा.
फिर धीरे से बोला—
तो शायद वक्त आ गया है कि तुम्हें याद आने लगे।
और वह चला गया.
राहुल वहीं खडा रह गया.
उसी रात अंजलि के पिता अपने ऑफिस में एक पुरानी फाइल देख रहे थे.
फाइल के कवर पर लिखा था—
R — CONFIDENTIAL
उन्होंने फाइल खोली.
अंदर एक पुरानी तस्वीर थी.
तस्वीर में एक युवा लडका खडा था.
चेहरा साफ नहीं था.
लेकिन आंखें.
आंखें बिल्कुल राहुल जैसी थीं.
अंजलि के पिता ने तस्वीर को गौर से देखा.
उनके होंठों से धीरे से निकला—
ये कैसे हो सकता है?
तभी दरवाजा खुला.
अंजलि अंदर आई.
पापा?
उन्होंने तुरंत फाइल बंद कर दी.
तुम यहाँ?
हाँ. मुझे आपसे राहुल के बारे में बात करनी थी।
पिता कुछ पल चुप रहे.
फिर उन्होंने पूछा—
तुम राहुल को कितने समय से जानती हो?
कुछ समय से।
और क्या तुम्हें पता है कि राहुल कौन है?
अंजलि ने हैरानी से कहा—
वो राहुल है. बस।
पिता ने गंभीर होकर कहा—
नहीं, अंजलि।
उन्होंने मेज पर बंद फाइल पर हाथ रखा.
मुझे डर है कि राहुल सिर्फ राहुल नहीं है।
अंजलि की धडकन तेज हो गई.
तो फिर कौन है?
पिता ने धीरे से कहा—
R.
अंजलि की आंखें फैल गईं.
और उसी समय दूसरी जगह राहुल अपने कमरे में सोने की कोशिश कर रहा था.
अचानक उसके दिमाग में एक पुरानी आवाज गूंजी—
सर. R के बिना ये कंपनी खत्म हो जाएगी।
राहुल ने झटके से आंखें खोल दीं.
उसने अपने सीने पर हाथ रखा.
सांस तेज चल रही थी.
और उसके सामने आईने में उसका चेहरा था.
राहुल ने खुद को देखा.
फिर बहुत धीमे से बोला—
R. कौन है?
लेकिन इस बार उसके भीतर से एक आवाज आई—
R. तुम खुद हो।
राहुल के हाथ से पानी का गिलास छूटकर जमीन पर गिर गया.
उसकी नई जिंदगी शुरू हो चुकी थी. लेकिन अब उसकी पुरानी पहचान धीरे- धीरे लौट रही थी.