करीब 1 घंटे के सफर के बाद वह बैलगाड़ी एक झोपड़ी के पास आकर रूकती है। जो लकड़ी और सुखी हुई घास से बनी थी। बाहर से देखने में काफी प्यारी सी लग रही थी। पीछे से सूरज निकला हुआ था और आसपास लकड़ी की बाउंड्री थी , जिसे लोहे के तार से कवर करा गया था। एक छोटा सा कच्चा रास्ता जो झोपड़ी के अंदर की तरफ जाता था और आसपास ढेर सारे अलग-अलग तरीके के पेड़ पौधे लगे हुए थे। जो उस जगह को बहुत ही खूबसूरत बना रहा था।
साइड में एक छोटा सा गोल तालाब था , जिसे पत्थर के घेरे से बनाया गया था। आसपास बड़े-बड़े पत्थर थे और बीच में छोटा सा तालाब और साइड में छोटे-छोटे अलग-अलग कलर के पेड़ जिसमे वाटर रिलीज , लोटस और भी बहुत सारे पौधे थे जो उसे जगह की खूबसूरती को बढ़ा रहे थे।अधीरा जो इधर-उधर देख रही थी। बैलगाड़ी रोकने से सामने की तरफ देखती हैं और उस झोपड़ी को देखकर उसके चेहरे पर बड़ी सी स्माइल आ जाती है।
वह बैलगाड़ी से लगभग कूदते हुए , " वाउ ये जगह कितनी अमेजिंग है। " बोलते हुए वह अपने लहंगे को पकड़ उसे कच्चे रास्ते से अंदर जाने लगती हैं।
अद्विक एकदम उसके सामने आ जाता है। जिसकी वजह से अधीर का सिर सीधा उसके सीने पर जा लगता है और उसके माथे पर लगा हुआ वह मांग टीका उसके माथे पर लग जाता है। उसे तेज दर्द होता है।
वो अगले ही पल अपने सर को उठाकर , " यह क्या हरकत है ? तुम्हें दिखता नहीं है , तुम इस तरीके से मेरे सामने कैसे आ सकते हैं ? हटो सामने से काश मेरे पास फोन होता अभी तक 1000 से भी ज्यादा लाइक आ चुके होते इस जगह को देखकर। "
अद्विक उसे काफी शांत नजरों से देख रहा था वह धीरे से उसका हाथ पकड़ कर गहरी मगर शांत आवाज में , " आप यहां हमारी पत्नी बनकर आई है रानी सा ना कि एक ब्लॉगर और यह एक खूबसूरत जगह है। यह गांव का वह हिस्सा है जहां मिट्टी की खुशबू होती है और लोग जमीन से जुड़े होते हैं ना कि आपकी उस बाहरी दुनिया की तरह जहां लोग चेहरे पर कुछ और , और पीठ पीछे कुछ और होते हैं और अब आप अपनी जुबान को जरा संभल कर रखें क्योंकि आगे , आगे कहीं आपको यही खूबसूरती चुभने ना लगे , क्योंकि जहां खूबसूरती होती है वहां दर्द और तकलीफें भी होती है। "
अधीरा उसकी बात को सरासर नजर अंदाज करते हुए बोली , " आप तो ऐसे बोल रहे हैं जैसे यहां पर हमें लोहे के चने चबाने पड़ेगा आप जरा हटिए और सामान लेकर आईए। "
वह अपने लहंगे को मुट्ठी में भर अंदर की तरफ आ जाती हैं। उसकी नजर झोपड़ी के बाहर के हिस्से पर जाती है। जहां एक छोटी सी मगर खुली हुई झोपड़ी थी। जो दो लकड़ी के डंडे पर उसकी छत अटकी हुई थी और नीचे एक साइड में लॉक मिट्टी के घड़े रखे हुए थे , तो दूसरी तरफ एक मिट्टी के बर्तन बनाने वाली मशीन गैस। मुझे पता नहीं , उसे क्या कहते ? पर आप लोग समझ जाना। जिसे देखकर अधीरा कुछ देर उस जगह को देखती हैं।
अधीरा के चेहरे की स्माइल और बड़ी हो जाती है। वह एक-एक चीज को छू कर देख रही थी। वह दूसरी तरफ बढ़ती है। जहां पर रात की रानी का पेड़ लगा हुआ था। जो सुबह के टाइम बहुत ही अच्छी खुशबू दे रहा था। वो उसकी कलियों को छू कर देखने लगती है। जो शायद रात में ही खीलती थी। वह जगह बेहद खूबसूरत है। अधीरा अंदर की तरफ आती हैं। उसकी नजर लकड़ी के बने हुए दरवाजे पर जाती हैं। वो उसे खोलकर अंदर आती है।
अंदर एक छोटा सा मगर मिट्टी का बना हुआ लिविंग हॉल था और आगे बढ़कर किचन और थोड़ा सा पीछे की तरफ जाने पर वहां दो छोटे कमरे थे। जिसे देखकर उसके चेहरे की स्माइल और ज्यादा बड़ी हो जाती है। वह एक कमरे के अंदर जाती हैं। जहां पर एक छोटा सा लकड़ी का ही बेड था। जो सिर्फ चार छोटी छोटी लड़कियों पर टिका हुआ था। उसके साइड में परदे लगे हुए थे , जिन्हें बांधा गया था।
वह दूसरे साइड आती है जहां एक छोटी सी खिड़की लगी थी और उससे बाहर का नजारा साफ दिख रहा था। बाहर दूर तक फैला हुआ खेत बड़ा और गहरा आसमान। अधीरा दूसरी साइड जाती है। वहां सिर्फ दो कुर्सियां और एक छोटी सी लकड़ी की टेबल रखी हुई थी और एक छोटी सी चिमनी बनी थी। उसे देखकर लग रहा था जैसे उसे सर्दियों में इस्तेमाल किया जाता हो। वह जगह एकदम साफ सुथरी थी और सारा सामान एकदम सही जगह पर रखा था।
अधीरा निकल कर दूसरे कमरे में
जाती हैं। वहां भी बिल्कुल सेम ही हाल था और उस कमरे में एक छोटी सी खिड़की के साथ एक छोटा सा दरवाजा लगा हुआ था जो उस झोपड़ी के बाहर के और पिछला हिस्सा था। अधीरा की खुशी का कोई ठिकाना नहीं था। वह खुद से खुद को गले लगाते हुए गहरी सांस लेती है। उस घर में उसे मिट्टी की खुशबू आ रही थी और चेहरे की स्माइल तो जाने का नाम ही नहीं ले रही थी।
वह खुशी से उछलते हुए , " भगवान जी मुझे नहीं पता था गांव इतना खुबसूरत होता है काश मेरे पास फोन होता तो कितना मजा आता में ब्लॉग बनाती। " वह एक्साइटमेंट में खुद से ही बातें कर जा रही थी।
वही अद्विक सामान लेकर अंदर आता है और उसे ऐसे वही बाहर लिविंग हॉल में छोड़ अधीरा की आवाज सुनकर उसके पास आ जाता है और उसके पीछे से गले लगाते हुए , " हमारे सिवा आपके यहां पर कोई और नहीं मिलेगा। और आप खुद को गले क्यों लगा रही हैं ?.हम हैं ना आपको गले लगाने के लिए। " वह उसे मजबूती से पीछे से बाहों में भर लेता है और उसके कंधे पर अपने नाक धीरे-धीरे रब करने लगता है।
अधीरा के पूरे शरीर के रोंगटे खड़े हो जाते हैं वह उसे खुद से दूर करते हुए , " You stay far away and when I am in a hurry you start getting close to me, you are just like a sea worm . "
अद्विक उसकी बात पर उसे इग्नोर कर देता है और उसकी तरफ कदम बढ़ाते हुए अपने कुर्ते के बटन खोलने लगता है। अधीरा की आंखें बड़ी हो जाती है।
वह अपनी बड़ी-बड़ी पलके झुकाते हुए , " यह तुम , तुम क्या कर रहे हो ? " वह अपने कदम धीरे-धीरे पीछे ले रही थी।
अद्विक उसे इस तरीके से पीछे जाता हुआ देख स्मिर्क करता है और एक ही झटके से अपने शरीर से उसेl काले कुर्ते को निकाल कर जमीन पर फेकते हुए उसके नजदीक बढ़ने लगता है। अधीरा की नजर उसके शरीर पर चली जाती है। उसकी परफेक्ट जो लाइन , क्लम्सी गर्दन के साथ उभरे हुए कॉलर बोन , कसा हुआ सीना जो ऊपर की तरफ उठा हुआ था , कसे हुए एप्स , नीचे बंधा हुआ उसका पजामा उसकी बॉडी को और ज्यादा अट्रैक्टिव कर रहा था।
अधीरा को अपना गला सूखता हुआ महसूस हो रहा था। उसे ठंडे पसीने आने लगते हैं। वह अपने कदम और पीछे लेती है। उसके पैर लड़खड़ा जाते हैं। वह अद्विक को पकड़ने के लिए हाथ आगे बढ़ती है कि अद्विक उसे संभालने के चक्कर में उसके ऊपर गिर जाता है और एक जोर की आवाज के साथ अधीरा की आंखें बंद हो जाती है। वही अद्विक पूरी तरीके से अधीर के ऊपर आ जाता है। उसका चेहरा अधीरा के नाजुक सीने में घुस जाता है। जिसे महसूस कर अधीरा की आंखें मजबूती से बंद हो जाती हैं।
फ्रांस ,
जहां इंडिया में अभी सुबह हुई थी तो वहीं फ्रांस में अभी गहरी काली रात हो रही थी। तेज हवाएं जो बेहद ठंडी थी उस रात में कोई शख्स अगर ऐसे ही निकल जाए तो उसकी वैसे ही कुल्फी जम सकती थी। वही एक गोदाम के अंदर जो बहुत ही बड़ी जगह थी जहां बड़े-बड़े ट्रक खड़े हुए थे और बड़े-बड़े कंटेनर रखे हुए थे उन कंटेनर में से चिल्लाने चीखने की आवाज आ रही थी। पर बाहर एकदम गहरी खामोशी थी।
वही एक आदमी जिसने चश्मा लगाया था और ब्लैक कलर के टेक्सिडो सूट पहने अपने दोनों हाथ टेबल पर टिका कर बैठा हुआ था। उसके चेहरे पर मुस्कुराहट है और उसकी गोद में एक लड़की बैठी जिसकी उम्र करीब 28 साल होगी उसने बहुत ही ज्यादा रिवीलिंग रेड कलर की ड्रेस पहनी थी जो ए लाइन थी और पूरा बैकलेस जिसे उसकी बॉडी बहुत ही ज्यादा उभर कर सामने आ रही थी।
वही वह आदमी कभी उस लड़की के सीने को गले को तो कभी पैर पर अपने हाथ फैला रहा था और लड़की कभी उस आदमी के बालों पर तो कभी उसके होंठ पर बार-बार किस कर रही थी। दोनो एंजॉय कर रहे थे तभी बाहर एक जैगुआर आकर रूकती है और उसमें से एक आदमी बाहर आता है। उसने ब्लैक कलर की फॉर्मल जींस के ऊपर शूज , व्हाइट शर्ट के ऊपर लॉन्ग ब्लैक कलर का लेदर का कोट डाला हुआ था। आंखों में चश्मा लगा रखा था। चेहरे पर मास्क उसका चेहरा बिल्कुल दिखाई नहीं दे रहा था।
वह अंदर जाकर सीधा उस चेयर के सामने बैठते हुए अपने पैर को दूसरे पैर के ऊपर एक बहुत ही ठंडी मगर गहरी आवाज में , " I told you earlier also Ribbon that you will not smuggle girls here, don't you understand what I am saying . "
वह लड़की जबर्दस्ती चेहरे पर मुस्कान लिए रिबन को देखती है उसके बाद सामने बैठे आदमी को जिसका ओरा बहुत ही ज्यादा पावरफुल था। वो बहुत ही डोमिनेटिंग था। उसे देखकर उस लड़की की चेहरे पर स्माइल आ जाती है। वो अदा से उसके पास आती है और टेबल पर रखा हुआ गाड़ी की चाबी बहुत ही अदा से उठाती है जैसे अपनी बॉडी की नुमाईश कर रही हो। पर उस आदमी की नजर एक बार भी उस लड़की पर नहीं पड़ी थी। वो सामने बैठे रिबन का देख रहा था।
रिबन उसे आदमी को देखते हुए , " o my dear friend Finally you have come, I thought that no one will stop me from smuggling which I have been doing for so long with so much ease, but daredevil you have come, it was nice to meet you . "
वह आदमी अपने पीछे खड़े हुए गार्डों की तरफ इशारा करता है जिसे समझ वह सारे गॉड्स पीछे की तरफ हो जाते हैं। उन सभी के हाथों में बड़ी-बड़ी राय रिवाल्वर थी। वह एक-एक करके सारे कंटेनर के पास चले जाते हैं और उन्हें खोलना शुरू करते है।
रिबन की आंखें बड़ी हो जाती है और वह गुस्से से चिल्लाते हुए , " King, you cannot do this to me. This is my work and you cannot come in the middle of my work. You may be a mafia but even in the mafia, we all have separate conversations and you will come and disturb me in the middle of my work . "
वह आदमी जो सामने बैठा था जिसका नाम किंग था वह अपना एक पैर स्पीड के साथ नीचे रख और दूसरा पैर उसके ऊपर वापस चढ़ाते हुए , " तुम्हारा नाम में ही जीवन है शायद इसलिए क्योंकि मैं तुम्हें मारूं और तुम्हारा दोबारा जन्म हो पर मैं तुम्हें इस तरीके से मारूंगा कि तुम दोबारा जन्म लेने से भी कतराओगे बट रही बात तुम लड़कियों की डीलिंग करते हो , हम लोग जुर्म की दुनिया के बेताज बादशाह है पर किसी के घर की इज्जत नहीं उठाते जब खासकर खुद के घर में बेटी , मां , बीवी और बहू हो और रही बात काम और धंधे की यह दोनों अलग-अलग चीज है। काम तुझे आता नहीं और धंधा तू कर नहीं सकता। तो क्यों ना मैं तेरा रीबर्थ ही कर दूं ? " बोलते हुए वह उसके पैरों पर शूट करने लगता है।
वहां पर खड़े हुए आदमी खामोशी से बस उन दोनों को देख रहे थे। उन लोगों का उसूल था जब एक माफिया दूसरे माफिया को मारेगा तो उनके टीम मेंबर्स बीच में कुछ नहीं करेंगे जब तक बात उनकी टीम पर नहीं आएगी। किंग ने सिर्फ घुटनों पर गोलियां चलाई थी और उसके कंधे पर और वह भी उस पॉइंट पर जीसके बाद वह दोबारा हड्डियां जुड़ नहीं सकती थी। रिबन जमीन पर तड़पते हुए लेटा था।
वो गुस्से से चिल्लाते हुए , " भले ही तुम जुर्म की दुनिया के बादशाह हो पर तुम अच्छी तरीके से एक काम करते हो और मैं बुराई का रास्ता अपना कर बुरा ही बनता हूं , मैं तुम्हारी तरह दो चेहरे रहकर नहीं चलता। "
किंग उसकी बात पर हल्का सा मुस्कुराता है और अपनी गन को उंगलियों में घूमाते हुए रिबन , " तुम्हें क्या सच में लगता है ? मुझे तुम्हारी बकवास सुनने में जरा भी इंटरेस्ट है। " बोलते हुए उसके पास आता है और उसके गर्दन पर जूता रखते हुए उसके चेहरे को बुरी तरीके से मसल देता है।रिबन जो अभी गहरी सांस ले रहा था किंग के ऐसा करने पर उसके सांस और तेज हो जाती हैं।
" अगर तुम में से कोई भी मुझे दोबारा स्मगलिंग में मिला तो मुझसे बुरा कोई नहीं होगा। " बोलते हुए वह अपने गार्डों की तरफ देखता है।
जहां सारे गॉड्स एक लाइन में खड़े हुए थे और एक लाइन में काफी सारी लड़कियां जिनकी अलग-अलग एज थी और उन्होंने बहुत ही अलग-अलग तरह कपड़े पहने हुए थे। कुछ इंडिया थी तो कुछ आधार कंट्रीज की थी। शायद वह यहां पर पढ़ाई करने के लिए आई हुई थी।
किंग उन सभी को देखते हुए , " You all go, if you need anything then contact me . " बोलते हुए वह वहां से जाने लगता है।
एक गार्ड किंग के पास आकर बोला , " Master is there, a girl who is still sitting in the container and she is still not coming out . "
किंग के कदम रुक जाते हैं और वह कर घूमकर देखता है उसकी नजर सीधा कंटेनर के अंदर बैठी एक लड़की पर जाती है। जो अपने घुटने को सीने से लगाए उसमें अपना चेहरा छुपाए सीसक रही थी। किंग अपने कदम उस लड़की की तरफ बढ़ा देता है।
और उसके पास जाकर पंजों के बल बैठते हुए , " hey listen ! why are you crying ? go from here you are safe now . "
वह लड़की इतनी ठंडी आवाज सुनकर धीरे से अपना चेहरा उठाती हैं। किंग उसे देख रहा था। उसकी नजर सीधा उस लड़की के चेहरे पर जाकर रुक जाती है। उसकी भीगी हुई लंबी-लंबी चारकोल ब्लैक लैशेस जो आंसुओं से भीगी हुई थी और चमक रही थी। उसकी नजर उस लड़की की छोटी सी नाक पर जाती है।
जिसमें छोटा सा ब्लैक कलर के डायमंड की तरह था और बहुत ही ज्यादा अट्रैक्टिव लग रहा था। उसके पंखुड़ी से भी ज्यादा गुलाबी छोटे मगर पतले से होठ जो रोने से एकदम लाल पड़ चुके थे। किंग एकटक बस उसे देखा ही रह जाता है। उसे अपनी धड़कनें तेज होती हुई महसूस हो रही थी
मिलते है अगले भाग में 😊